Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में 654 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

Location : महराजगंज

Beauro Reporte : शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Date : 05.April.025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में 654 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

☞ बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से नई ऊंचाई छू रहा उत्तर प्रदेश

☞ सीएम योगी ने कहा यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराजगंज के रतनपुर में रोहिन बैराज के उद्घाटन अवसर पर बोले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर अब कोई डकैती नहीं डाल सकेगा।

वक्फ बोर्ड की संपत्ति का उपयोग अब विद्यालय और मेडिकल कालेज बनाने के लिए होगा।

वक्फ बोर्ड के नाम पर लाखाें एकड़ भूमि पर कब्जा है। इससे किसी गरीब का कल्याण नहीं होता था।

इस लूट पर अब सख्ती से लगाम लगेगी।

उन्होंने पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि

पूर्ववर्ती सरकारों को अपने परिवार का पेट भरने की फुर्सत नहीं थी।

पहले एक जनपद एक माफिया की पहचान थी।

अब एक जनपद एक मेडिकल कालेज से जिले के नाम जाने जा रहे हैं।

यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश अब नई ऊंचाइयां छू रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को महराजगंज जिले के रतनपुर में 654 करोड़ की 629 विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्हाेंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है।

दो वर्ष के अंदर तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

हर घर बिजली के बाद अब हर घर नल – जल योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

महराजगंज अब पिछड़ा जिला नहीं है।

विकास व विरासत का समन्वय कैसे होना चाहिए काशी व अयोध्या इसके उदाहरण हैं।

महाकुंभ का आयोजन देखकर तो पूरी दुनिया भौचक्की रह गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जगह-जगह हाईवे, मेडिकल कालेज, विद्यालय सहित अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले जब त्योहार आते थे, तो लोग इस बात पर सहमे रहते थे कि कब क्या हो जाए ।

2017 के बाद दंगे नहीं हुए। यदि किसी ने दंगा किया तो उसे अपने बाप – दादा की कमाई से भी वंचित होना पड़ा।

सीएम ने कहा कि अब यूपी में कोई भूखा नहीं मरता है । नौजवाओं के लिए शिक्षा, बेटी की सुरक्षा, व्यापारियों का सम्मान व अन्नदाता की खुशहली के लिए सरकार कार्य कर रही है।

रोहिन बैराज इसका प्रमुख उदाहरण है।

जिससे 16000 से भी ज्यादा किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा।

रोहिन बैराज के पानी से करीब 5400 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई आसानी से हो सकेगी

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया

सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल

जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल

तथा भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!