भारतीय जनता पार्टी ओबरा कार्यालय का उद्घाटन
(सैफ राजा सोनभद्र संवाददाता)
ओबरा/सोनभद्र।
स्थानीय नगर क्षेत्र में वी.आई.पी. रोड डिग्री कॉलेज मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि संजीव कुमार गौड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।इस अवसर पर संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि भाजपा की नीति को घर-घर और जन-जन तक पहुँचाना और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब व्यक्ति को दिलाना पार्टी का काम है।
उन्होंने कहा कि नगर में कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं और नगर वासियों की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही कार्यालय की नींव के पत्थर है और उजाले का आनंद तभी समझ में आता है। जब हमने उजाले के लिए अँधेरे के खिलाफ संघर्ष किया हो।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि -पथ के पथिक, रुकना नहीं है,चलते रहना है और हमें मंजिल तक पहुंचना है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन के क्षण-क्षण और शरीर के कण-कण को समर्पित कर पार्टी को सींचा है,इसकी नींव को तैयार किया है, इसलिए भले ही हमें कष्ट हो, लेकिन हम पार्टी को मजबूत करें, यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए कार्यालय का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे जिले में हर मंडल का कार्यालय खोला जाएगा। भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों में एक मूलभूत अंतर है।
भाजपा राष्ट्रवाद से प्रेरित है, जबकि विपक्ष परिवारवाद और वंशवाद से प्रेरित है। हमारा मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास तो उनका विपक्ष का मंत्र है – खुद का विकास, खुद के परिवार का विकास, ताऊ-चाचा का विकास।
हालांकि, अब तो चाचा का विकास भी छूट गया है, बस खुद का विकास रह गया है। सबको साथ लेकर सबके कल्याण की जो राह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिखाई है, हमें उसी मूल मंत्र पर आगे बढ़ना है। यह न केवल देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के कल्याण का बीज मंत्र है-सबको एक परिवार समझकर सबके विकास के लिए काम करना है।
इसी क्रम में ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल ने कहा कि भाजपा आज 18 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं क्योंकि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता कल आगे चलकर प्रदेश और देश का नेतृत्व कर सकते हैं। बाकी पार्टियों में तो ऐसा करने के लिए एक परिवार विशेष में जन्म लेना पड़ता है।भारतीय जनता पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों में एक मूलभूत अंतर है। हम राष्ट्रवाद से प्रेरित हैं लेकिन विपक्ष परिवारवाद और वंशवाद से प्रेरित है।
इस कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पवन मिश्रा ने किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी केदार नाथ सिंह, जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद, जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह और ओबरा प्रभारी संतोष शुक्ला
जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह,उमेश सिंह,रामनिवास तोमर,सुनीता पांडेय,हेम लता ,सीमा भारती,अमित मित्तल,रविन्द्र गर्ग सभासद विकास सिंह दशरथ शुक्ला, अनिल कुमार नीलू,नित्यानंद दुबे,अनुज त्रिपाठी जिला आईटी संयोजक मनोज सिंह ,विरेन्द्र मित्तल,पूर्व मंडल अध्यक्ष ओबरा सतीश पांडे,रमाशंकर द्विवेदी,भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अरविंद सोनी,भारतीय जनता पार्टी सदस्य आदित्य प्रताप सिंह,मंडल महामंत्री पवन मिश्रा सदस्य अविनाश जयसवाल सूर्य यादव,अभिषेक सेठ,भोला साहनी सोनभद्र के पूर्व जिला मंत्री लवकुश भारती, भारतीय जनता पार्टी जिला आयोजक राम यश पांडे एवं ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।