Advertisement

हरियाणा-महेन्द्रगढ़ टैगोर स्कूल में हवन पूजन के साथ नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ मंजीत डाबला महेन्द्रगढ़ हरियाणा

राज्य हरियाणा जिला महेन्द्रगढ़

दिनाँक 01/04/2025

टैगोर स्कूल में हवन पूजन के साथ नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ।

हरियाणा महेन्द्रगढ़   टैगोर विद्यालय में मंगलवार को हवन पूजन के साथ नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मंत्रोच्चारण कर विद्यालय में सनातन धर्म का आस्थान किया।

टैगोर स्कूल महेंद्रगढ में नए सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष हवन, पूजन और मंत्रोच्चारण से शुरू हुआ। आचार्य प्रवीण मंत्रोचारण कर स्कूल में सनातन धर्म का आस्वान किया।

वैदिक संस्कृति के प्रति जागरूक करते हुए संस्था की चेयरपर्सन सविता यादव और संस्था के डायरेक्टर राहुल यादव के साथ स्कूल परिवार ,अभिभावकों और विद्यार्थियों ने यज्ञ में पूर्ण आहुति दी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

विद्यालय की सी.ई.ओ. डॉक्टर निशा यादव ने विद्यालय परिवार को नए सत्र की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्राचार्य विरेन्द्र सिंह और उप प्राचार्य सुनील कुमार , पी.जी.टी. हेड निशांत शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!