Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित प्रवासी नागरिकों में मची है गणगौर के आयोजनों की धूम, हर्षोल्लास के साथ हुए बनौरे व हल्दी के आयोजन, पढ़ें पूरी खबर, देखें सभी फोटो।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

गणगौर उत्सव से क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। पारंपरिक गीतों के साथ गणगौर के आयोजन गली गली हो रहें है। 16 दिवसीय गणगौर पूजन कार्यक्रम में अंतिम दौर में गणगौर की हल्दी मेहंदी व मायरा के आयोजन शुरू हो गए है। महिलाएं युवतियां व बालिकाएं गणगौर पूजन के गीत गलियों में गूंज रहें है। शनिवार को गणगौर पूजन करने वाली नवविवाहिताओं ने गणगौर स्वरूप शिव-पार्वती की पूजा की एवं घर पर बने पवित्र प्रसाद का भोग लगाया। राजस्थानी गीतों की मधुर आवाज के साथ गणगौर के साथ महिला व कन्याओं ने एकत्रित होकर पहले गणगौर के पूजा की एवं बाद में लोक नृत्य और अन्य पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देकर खुशियां मनाई। गणगौर को फुलों से सजाया व खूब गीत गाए युवतियों के ग्रुपों द्वारा आधुनिक चलन का समावेश करते हुए परंपरागत पूजन उत्साह के साथ संपन्न किए जा रहें है। बिग्गा बास में महिलाओं व युवतियों के ग्रुप ने गणगौर की हल्दी का कार्यक्रम आयोजित किया। हल्दी के गीतों पर खूब नृत्य कर खुशिया मनाई। वही आडसर बास कालूबास व रिड़ी में भी हुए हल्दी के आयोजन देखें फ़ोटो वीडियो –


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-बिग्गा बास पूजा गणगौर ग्रुप्स ने हर्षोल्लास के साथ मनाई गणगौर की हल्दी


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- पूजा गणगौर ग्रुप्स ने खूब मनाई खुशियां किया नृत्य

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-आडसर बास में महिलाओं ने मनाई धूमधाम से गणगौर की हल्दी


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-कालूबास में सोमाणी निवास पर महिलाओं ने निकाला गणगौर का बनोरा


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- रिड़ी तावनियाँ गणगौर गर्ल्स ने मनाई गणगौर की हल्दी


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-दिव्या पेड़ीवाल ने काठमांडू नेपाल में मनाया गणगौर का धूमधाम से


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-अनिता तापड़िया पानीपत शामिल हुई गणगौर के आयोजन में

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!