सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-ब्युरो चीफ रमाकांत
सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ की खबर का असर बुधवार 26 मार्च को गौसेवक आनंद जोशी ने घुमचक्कर के पास खाली वनभूमि पर खुले में मांसाहार के अवशेष फेंकने व नगरपालिका की ट्रॉलियो खाली होने के वीडियो व फ़ोटो उपलब्ध करवाए थे जिसको सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ के पोर्टल पर 26 मार्च व ईपेपर पर गुरुवार 27 मार्च को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जोशी ने बताया था कि नेशनल हाइवे एनएच-11 घुमचक्कर के पास सर्विस रोड पर खाली पड़ी वनभूमि में मांसाहार के अवशेष खुले में फेंके जाने से आवारा श्वानों की संख्या बढ़ रही है। इन श्वानों के हिंसक होने से आमजन भयभीत हैं, वहीं आस-पास में बदबू फैलने से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। खुले में फेंके जा रहे मांस अवशेषों के कारण श्वानों (कुतो) के झुंड इकट्ठा होते है। जो मांसाहार खाने से हिसंक हो जाते है। जो यहाँ गुजरने वाले राहगीरों के साथ निराश्रित गौवंश पर भी हमला करके घायल कर देते है। कान पूंछ इत्यादि अंग काट देते है। इससे क्षेत्र में पशु क्रूरता की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसका वीडियो व फ़ोटो भी साक्ष्य के रूप में दिया गया था जिसका असर देखने को मिला नगरपालिका सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बताया कि खबर को संज्ञान में लेते हुए स्वयं मोके पर जाकर मौका मुआयना कर सफाई करवाई व खुले में अवशेष व अन्य कचरा लोगो द्वारा फेंकने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया व नगरपालिका के सफाई कमर्चारियों द्वारा ट्रॉलियां खाली नही करने के लिए किया पाबंद आज मोके पर सत्यार्थ न्यूज के ब्युरो चीफ भी थे हरीश गुर्जर ने सत्यार्थ न्यूज को बताया कि हमने खबर देखते ही मौके पर सफाई जाकर सफाई करवाई साथ ही बताया कि विधायक ताराचंद सारस्वत के निर्देश पर श्रीडूंगरगढ़ में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रतिदिन सफाई करवाई जा रही है। आगे भी सफाई अभियान जारी रहेगा। सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने व्यापारियों व आमजन से अपील की है। कि शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में सहयोग करे कचरा खुले में व रोड़ पर ना फैंके कचरा कचरा पात्र में या गाड़ी में ही डाले अन्यथा आगामी दिनों में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
देखें मोके से सफाई के फोटोज व वीडियो

घुमचक्कर खाली वनभूमि पर करवाई खुद सफाई निरीक्षक गुर्जर ने खड़े रहकर करवाई सफाई
आज मुख्य बाजार गांधी पार्क सहित आसपास की सफाई करवाई गई है। देखें मोके से फ़ोटो व वीडियो




















Leave a Reply