सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं हिन्दू नववर्ष के शुरुआत के दिन रविवार को सूडसर उपतहसील क्षेत्र के पांचों गांवों में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बैनर का विमोचन शुक्रवार को सूडसर बाजार में किया गया। इस दौरान दुलचासर महंत त्रिलोकदास महाराज,सूडसर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोहनदास स्वामी,ओमप्रकाश सुथार,पवन स्वामी,दिनेश सारस्वत,करणीदान तावणियां,मुकेश पंवार,किशन स्वामी महेश मूंधड़ा,सीताराम खोड़,बद्रीलाल नाई,धनराज दर्जी आदि मौजूद रहे। हिन्दू नववर्ष की शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर दिनभर सदस्य जुटे रहे। शोभायात्रा रविवार को सुबह आठ बजे टेऊ कुंआ चौपाल से सूडसर,देराजसर,गोपालसर व दुलचासर होते हुए सूडसर बाजार व सूडसर हनुमानजी के मंदिर पहुंचेगी। जहां पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ व महाआरती होगी। इसके बाद प्रसाद के साथ शोभायात्रा पुर्ण होगी।



















Leave a Reply