Advertisement

1.आड़सर में घर मे घुसकर युवक के साथ मारपीट मामला दर्ज। 2. संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन, आरटीई मे निशुल्क पढ रहे विद्यार्थियों के भुगतान की उठाई मांग

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

1.आड़सर में घर मे घुसकर युवक के साथ मारपीट मामला दर्ज।

क्षेत्र के आडसर गांव में एक व्यक्ति के साथ घर मे घुसकर मारपीट करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी जितेंद स्वामी ने बताया कि खींयाराम नायक ने इस गांव के मूलाराम नायक के खिलाफ जरीए इस्तगासा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।खींयाराम ने पुलिस को बताया कि गत 21 दिसम्बर 2024 को आरोपी उसके घर में अनाधिकृत रूप से घुसा एवं उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने 20 दिसम्बर की रात को अपने बेटों द्वारा उसके बेटों का इलाज कर देने की बात भी कही। शोर सुन कर आस पास के लोगों ने उसे छुड़वाया व परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ आकर पुलिस को गुहार लगाई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो आरोपी का हौंसला बढ़ गया एवं आरोपी ने गत 23 फरवरी 2025 को परिवादी द्वारा उसके मोहल्ले में स्थित पाबूजी मंदिर की सेवा करते समय पहुंच कर धूपिया एवं घंटी छीनकर मारपीट की। आरोपी एवं उसके पुत्र रामकरण ने उसे धमकाते हुए उसके एवं उसके परिवार के ए ऐसे ही बार बार मारपीट करते रहने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

2.संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन, आरटीई मे निशुल्क पढ रहे विद्यार्थियों के भुगतान की उठाई मांग

स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में संयुक्त शिक्षा निदेशक राजकुमार शर्मा को ज्ञापन सौंप है। ज्ञापन में निजी स्कूलों में आरटीई मे निशुल्क पढ रहे विद्यार्थियों के भुगतान की मांग की गई है। इसके अलावा यूनिट कॉस्ट बढ़ने एवं राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना में की गई शुल्क वर्दी को वापस लेने की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के नगर संयोजक शैलेंद्र यादव संगठन की मीडिया प्रभारी शैलेश भदानी,प्रभु राम गोदारा हेतराम इंडिया, रामनिवास मौजूद रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!