Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ मोमासर बास में निकाली गणगौर की भव्य बंदौरी खूब गाए गीत किया नृत्य देखें फ़ोटो वीडियो सहित खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता ब्यूरो चीफ

गणगौर उत्सव से शहर में धार्मिक माहौल बना हुआ है। पारंपरिक गीतों के साथ गणगौर के आयोजन गली गली हो रहें है।मोमासर बास की महिलाओं व युवतियों ने भी धूमधाम से डीजे की धुन पर लोकगीतों के साथ नाचते गाते हुए गणगौर की बंदौरी निकाली शुक्रवार को गणगौर पूजन करने वाली नवविवाहिताओं ने गणगौर स्वरूप शिव-पार्वती की पूजा की एवं घर पर बने पवित्र प्रसाद का भोग लगाया। राजस्थानी गीतों की मधुर आवाज के साथ गणगौर के साथ महिला व कन्याओं ने एकत्रित होकर पहले गणगौर के पूजा की एवं बाद में लोक नृत्य और अन्य पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देकर खुशियां मनाई। गणगौर को फुलों से सजाया व खूब गीत गाए युवतियों ने गौरी पूजन के बाद ईसर-गौर का भेष धारण करके घूमर किया। गणगौर प्रतिमाओं को पानी पिलाने, भोग अर्पित कर बासा देने की परम्परा का निर्वहन किया गया। इस दौरान पुष्पवर्षा कर उत्सव की शोभा बढ़ाई।पिंकी अंजू प्रीति अनिता ,कोमल,कृतिका,सारिका,तारा,कृष्णा आनंदी द्रौपदी मीरा,निधि,कोमल,मनीषा,गीता,तनु और जया सहित बड़ी संख्या में युवतियां व महिलाएं नृत्य करते हुए हर्षोल्लास के पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!