Advertisement

शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*==============================*

*भूकंप से तबाही, म्यांमार में इमरजेंसी, बैंकॉक में ट्रेन सर्विस सस्पेंड, एयरपोर्ट बंद*

*1* बैंकॉक में आया शक्तिशाली भूकंप! भरभराकर ढहीं इमारतें, खौफ में भागे लोग,म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 13 की मौत, बैंकॉक में इमारत गिरने से 43 लोग दबे,

*2* ‘भारत मदद करने के लिए तैयार’, म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से तबाही पर बोले पीएम मोदी

*3* राहुल बोले- कांग्रेस के सामने BJP-RSS मजाक, हम अंग्रेजों से लड़े, इन्होंने देश तोड़ा; 2-3 बिजनेसमैन ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रहे

*4* सुप्रीम कोर्ट बोला- ‘खून के प्यासे’ कविता में गलत क्या, इसमें हिंसा का संदेश नहीं, कांग्रेस सांसद प्रतापगढ़ी पर गुजरात में दर्ज FIR रद्द की

*5* जज कैश केस-सुप्रीम कोर्ट ने FIR वाली याचिका खारिज की, कहा- अभी इंटरनल जांच जारी, इसमें दखल देना ठीक नहीं

*6* संसद में बजट सत्र का 13वां दिन, राज्यसभा में सपा सांसद के राणा सांगा को लेकर बयान पर हंगामा; भाजपा ने मांफी की मांग की

*7* कठुआ एनकाउंटर में बड़ी सफलता, ढेर किए 5 आतंकी; 4 पुलिसकर्मी भी शहीद

*8* सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, बीकानेर जेल से की थी कॉल

*9* वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार, इफ्तार समारोह में चंद्रबाबू नायडू ने किया वादा

*10* किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, 4 महीने 11 दिन बाद पिया पानी, पंजाब सरकार का दावा

*11* बिहार में इस बार 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, लोगों को भा गई है डबल इंजन की सरकार’, बोले जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा

*12* IPL में आज धोनी बनाम कोहली, चेपॉक की स्पिन फ्रेंडली पिच पर CSK-RCB के बीच मुकाबला, 34 में से 22 मैच चेन्नई ने जीते

*13* राजस्थान समेत 5 राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी, रफ्तार 35kmph रहेगी, तापमान 5° तक घटेगा; MP-बिहार और छत्तीसगढ़ में पारा 41° पार

*14* अप्रैल में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे, 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 10 दिन कामकाज नहीं होगा

*15* शेयर बाजार में गिरावट सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद

*16* NSE ने सोमवार की वीकली एक्सपायरी का फैसला टाला, अभी गुरुवार को निफ्टी की एक्सपायरी होती है, सेबी के प्रपोजल के बाद फैसला
*==============================*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!