सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
धोलिया जीएसएस पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते शनिवार को सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी धोलिया जीएसएस पर जारी जरूरी रखरखाव कार्य कल पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान धोलिया जीएसएस से जुड़े सभी फीडर,धोलिया एजी,धोलिया विलेज व आड़सर बास फीडर सुबह 7 बजे से 10.30 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं कल शाम को 5 से 7 बजे तक माणकचौक धोलिया एजी व धोलिया फीडर बंद रहेंगे। इस दौरान इनसे संबंधित सभी कनेक्शनों की आपूर्ति दो घंटे बाधित होगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक तैयारी कर लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें।


















Leave a Reply