Advertisement

क्षेत्र के इन गांवों में कल 4 घंटे रहेगी बिजली कटौती

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ के 132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) रिड़ी में रखरखाव और मरम्मत कार्य के कारण शनिवार को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।एईएन राजूलाल मीणा ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक क्षेत्र के रिड़ी बाना इंदपालसर,नौसरिया,हथाना,सराना जोहड़,जाखासर ऊपनी,राजेडू,बापेऊ,कल्याणसर और दुसारणा गांवों में बिजली कटौती की जाएगी।बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक तैयारी कर लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!