सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम
1.14 अप्रैल को देशभर में राजकीय अवकाश घोषित मेघवाल ने जताया प्रधानमंत्री का आभार
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को राजकीय अवकाश घोषित करने पर मेघवाल ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को राजकीय अवकाश घोषित करने के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया मेघवाल ने कहा यह निर्णय मोदी सरकार द्वारा बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा व सम्मान हेतु किए जा रहे कार्यों का परिचायक है।
2.खुशखबरी, 10,000 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती की मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
पिछले लम्बे समय से इंतजार कर रहे पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती की हरी झंडी मिल गई है। अब बहुत ही जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। गृह मंत्रालय ने 26 मार्च को दस हजार पदों पर राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। इससे अब हजारों युवाओं को पुलिस सेवा में जाने का अवसर मिलेगा। आपको बता दें कि राजस्थान में कांस्टेबल भर्ती को लेकर लम्बे समय से कवायद चल रही है। इसकी प्रक्रिया भी जारी है। अब सरकार ने कांस्टेबल के 10 हजार पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। इधर गृह विभाग ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के बाद सहमति पुलिस मुख्यालय को भेज दी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी विधानसभा में कहा था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के ेलिए पुलिस में दस हजार पदों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा पुलिस के लिए चार सौ अतिरिक्त वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
पटवारी भर्ती: प्रक्रिया पूरी, बंपर आए आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इन दिनों कई भर्ती परीक्षाओं के आवेदन प्रक्रिया जारी हैं। इनमें पटवारी भर्ती परीक्षा की आवेदन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस परीक्षा के लिए बंपर आवेदन आए हैं। राजस्थान में 2020 पदों पर पटवारी की भर्ती होगी। इसके लिए 23 मार्च तक आवेदन लिए गए थे। इसमें कुल कुल 6,43,639 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिससे परीक्षा में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी हो गई है। परीक्षा 11 मई को प्रस्तावित है।
चतुर्थ श्रेणी परीक्षा: पांच दिन में ही आ गए पांच गुणा आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से दसवी पास के लिए चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के भी आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें 21 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस परीक्षा के लिए भी आवेदन काफी संख्या में आ रहे हैं। चतुर्थ श्रेणी के लिए इस बार 53,749 पदों पर भर्ती की जानी है। आगामी 19 अप्रेल तक आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार 25 मार्च तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद के लिए 2,77,137 आवेदन जमा हो चुके हैं।
ड्राइवर भर्ती परीक्षा: देर नहीं करें, 28 मार्च अंतिम तिथि
राजस्थान में इस बार दसवीं पास के लिए सरकारी ड्राइवर बनने का भी मौका मिला है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया में अब बस एक ही दिन शेष रहा है। इसके आवेदन 28 मार्च तक लिए जाएंगे। इसमें ड्राइवर के 2,756 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 25 मार्च तक 66,575 आवेदन जमा हो चुके हैं।
राजस्थान में वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की इसी वर्ष 23 नवम्बर को 2,756 पदों पर परीक्षा आयोजित होगी।
3.बीकानेर से जयपुर के लिए अब इस समय उड़ेगी फ्लाइट,ये रहेगा किराया
बीकानेर से जयपुर के बीच एयर कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाते हुए 31 मार्च से नई समय सारणी के तहत फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। एलाइंस एयर की यह फ्लाइट अब दिन की बजाय रात में उड़ान भरेगी और यात्रियों को 1200 की स्टार्टिंग फेयर से सफर करने का मौका मिलेगा। फ्लाइट की संख्या 91834 (बीकानेर-जयपुर-वाया दिल्ली) और 91833 (दिल्ली-जयपुर-वाया बीकानेर) होगी। इस बदलाव से रेलवे में वेटिंग लिस्ट वालों को भी फायदा होगा,क्योंकि अब वे ट्रेन की लंबी प्रतीक्षा सूची से बचकर जल्दी अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। सोमवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यदि यात्रियों की संख्या अधिक रहती है,तो भविष्य में उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। नया टाइम टेबल क्यों फायदेमंद ।
रेलवे में वेटिंग वालों को राहत: जयपुर और दिल्ली के लिए ट्रेन में वेटिंग टिकट वालों के पास अब एक बेहतर विकल्प होगा।बिजनेस और वर्क ट्रैवलर्स के लिए सुविधाजनक: नई समय सारणी के कारण अब कारोबारी और सरकारी यात्रियों को दिनभर का समय अपने काम के लिए मिलेगा, और वे रात में सफर कर सकेंगे।
बीकानेर-जयपुर फ्लाइट का नया शेड्यूल, एलाइंस एयर ने किया बदलाव
फ्लाइट नंबर 91834 बीकानेर-जयपुर रात 9:10 बजे प्रस्थान रात 10:15 बजे आगमन
फ्लाइट नंबर 91834 जयपुर-दिल्ली रात 10:40 बजे प्रस्थान रात 11:55 बजे आगमन
फ्लाइट नंबर 91833 दिल्ली-जयपुर शाम 6:10 बजे प्रस्थान शाम 7:15 बजे आगमन
फ्लाइट नंबर 91833 जयपुर-बीकानेर शाम 7:40 बजे प्रस्थान शाम 8:45 बजे आगमन
4.रेलवे का नियम बोर्डिंग स्टेशन से ही सीट पर पहुंच जाएं यात्री, नहीं तो कैंसिल होगा टिकट ।
ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विशेष व जरूरी खबर रेल विभाग से आई है। अब यात्रियों को अपने बोर्डिंग स्टेशन पर ही निर्धारित सीट पर पहुंचना होगा। नहीं तो टीटीई द्वारा 15 मिनट इंतजार करने के बाद टिकट कैंसिल कर दिया जाएगा। इसके साथ वह सीट आरएसी या वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहें यात्री के नाम पर अलॉट हो जाएगी। इसके लिए टीटीई की एचएचटी डिवाइस को अपडेट कर दिया गया है। इसस आरएसी और वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा। अब तक टीटीई अगले दो स्टेशनों तक यात्री का सीट पर इंतजार करता था और इस बीच सीट किसी और को अलॉट नहीं की जाती थी। दो स्टेशनों के बाद ही टीटीई किसी को सीट अलॉट करता था। अब नई व्यवस्था के तहत अगर यात्री 15 मिनट तक सीट पर नहीं पहुंचा तो टीटीई एनपी कर देगा। ऐसा करते ही सीअ अपने आप प्राथमिकता के आधार पर ट्रेन के आरएसी या वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहें यात्री की हो जाएगी। आरएसी या वेटिंग टकट पर यात्रा करने वाले यात्री को यह जानकारी मैसेज के माध्यम से मोबाइल पर मिल जाएगी।


















Leave a Reply