Advertisement

बिना अनुमति कोई नई परंपरा शुरू न करें : प्रभारी निरीक्षक थाना बानपुर

रिपोर्ट ललित नामदेव

जिला ललितपुर बानपुर

बिना अनुमति कोई नई परंपरा शुरू न करें : प्रभारी निरीक्षक थाना बानपुर

बानपुर (सत्यार्थ न्यूज) । गुरुवार को थाना बानपुर परिसर में आगामी पर्व जुमा अलविदा, नूतन वर्ष, चैत्र नवरात्रि, ईद एवं रामनवमी महावीर जयंती, हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई ।
प्रभारी निरीक्षक थाना बानपुर मनोज कुमार मिश्रा ने कहां की त्योहारों पर बिजली पानी और साफ सफाई की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे, सभी पर्वों को आपस में मिलजुल कर शांति और सौहार्द से मनाएं । आप लोग सामाजिक समरसता के तहत पूर्व की भांति मेलजोल रखें । त्योहारों पर गड़बड़ी करने वालों को किसी भी दशा में बख्सा नहीं जाएगा । बिना अनुमति कोई नई परंपरा शुरू न करें तेज ध्वनि यंत्रों एवं डीजे का प्रयोग ना करें । बैठक में जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर आशीष रावत, सहावेन्द्र प्रताप सिंह गहरवार, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, हाफिज शाहिद रजा कादरी, सदर शेख जाहिर, हय्युल अहमद, अख्तर खां, अवध बिहारी पटैरिया ग्राम प्रधान पाह, ध्रुव यादव ग्राम प्रधान बड़ोखरा, रामपाल राजपूत ग्राम प्रधान चकौरा, वीर सिंह कुआगाँव एवं संभ्रांत नागरिक एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!