सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
हिन्दू नववर्ष के प्रारंभ के शुभावसर पर दुलचासर गांव के श्री रूघनाथजी एवं जैयमलदासजी महाराज के मंदिर (श्रीरामधाम) में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को बैनर का विमोचन किया गया। मंदिर महंत त्रिलोकदास महाराज के सान्निध्य में जैसाराम छरंग सीताराम नाई,हनुमानाराम सुथार,रामेश्वर लाल महिया राधाकिशन ओझा,मोडाराम भार्गव,लक्ष्मीनारायण जाजड़ा भागीरथ महिया,सुनील नाई,जुगल किशोर पालीवाल,विनोद तावणियां,अर्जुन महिया,रामस्वरूप रामस्नेही,राधेश्याम रामस्नेही परमदास रामस्नेही नानूराम महिया,रामेश्वर महिया ने सामूहिक रूप से बैनर का विमोचन किया गया। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार हर साल की भांति इस वर्ष भी हिन्दू नव संवत्सर के प्रारंभ पर मंदिर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा।
नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम:-
रामकथा: 30 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक, कथा वाचन महंत त्रिलोकदास महाराज करेंगे।
नानी बाई का मायरा: 31 मार्च से 4 अप्रैल तक रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक।
मीरा चरित्र कथा: दो दिवसीय कार्यक्रम, रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक,कथा वाचन साध्वी रामा बाईसा मूंजासर करेंगी।
आयोजन समिति ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है।




















Leave a Reply