Advertisement

कुदारी धोरपा गांव में कनहर नदी में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत

कुदारी धोरपा गांव में कनहर नदी में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत

 

महुली सोनभद्र( नितेश कुमार)

सोनभद्र(विंढमगंज)। जनपद के विंढमगंज थाना अंतर्गत कुदारी धोरपा गांव में गुरुवार सुबह दोस्तों संग कनहर नदी में नहाने गया 10 वर्षीय बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार वह अपने तीन दोस्तों संग घर से करीब 500 मीटर दूर कनहर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में समा गया उसे डूबता देख दोस्तों में हड़कंप मच गया और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया चीख-पुकार सुनकर आस-पास से गुजर रहे लोगों ने नदी में जाकर आदित्य की तलाश शुरू कर दिया काफी देर बाद उसे बरामद भी कर लिया गया लेकिन तब-तक उसकी सांसें थम चुकी थी। बेटे के मौत की खबर सुनते ही उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाकर मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!