सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
श्री छः न्याती ब्राह्मण महासंघ, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा सरकारी कर्मचारियों के सम्मान एवं तहसील कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कल 28 मार्च 2025, शुक्रवार को सांय 5 बजे से पारीक भवन, कालू बास, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा। समारोह में विधायक जेठानंद व्यास (विधायक, बीकानेर पश्चिम)मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विमर्शानंद गिरी महाराज (बीकानेर) करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में ताराचंद सारस्वत (विधायक,श्रीडूंगरगढ़) उपस्थित रहेंगे।इसके अलावा समारोह में प्रदेशाध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा,श्यामसुंदर पंचारिया जिला अध्यक्ष,भाजपा,बीकानेर,छः न्याती ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष के.एड. कौशल शर्मा मानमल शर्मा
अध्यक्ष नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ बतौर अतिथि शामिल होंगे श्री छः न्याती ब्राह्मण महासंघ श्रीडूंगरगढ़ ने समाजबंधुओं से आग्रह किया की वे सपरिवार इस आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए।

















Leave a Reply