सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
1.पुलिस थाने में घुसकर खिंचे फोटो,पुलिस ने गिरफ्तार कर बंद किया हवालात में।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में बुधवार शाम को एक युवक घुसकर चोरी छिपे फोटो वीडियो बनाने लगा। पुलिस जवानों ने उससे समझाईश करते हुए मना किया। जवानों ने उससे फोटो वीडियो डिलिट करने को कहा पर युवक नहीं माना और आवेश में आकर हंगामा करने लगा। तभी हैड कांस्टेबल बलवीर काजला ने लालमदेसर निवासी 27 वर्षीय कानाराम जाट को शांतिभंग में गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया।
2.मारपीट के मामले में दोषी पाए जाने पर आरोपी को किया गिरफ्तार
शेरूणा थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल आवड़दान ने मारपीट के मामले में जांच करते हुए दोषी पाए जाने पर बापेऊ निवासी आरोपी 22 वर्षीय गिरधारी नायक को बुधवार को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया।

















Leave a Reply