Advertisement

पढ़े जिले व आस-पास की खबरें एक साथ एक क्लिक में

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

1.छत पर खेल रही थी 3 साल की बच्ची बिल्ली के डर से गर्म दूध के भगोने पर गिरी,हुई दर्दनाक मौत

राजस्थान में गर्म दूध से झुलसी 3 साल की बच्ची की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जीतेन्द्र सिंह फौजी की 3 वर्षीय पुत्री सारिका मंगलवार रात को अपने मकान की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। बच्ची के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक भरतपुर में बच्ची सरिका मंगलवार रात जब अपने मकान की छत पर खेल रही थी। तभी छत पर बिल्ली के आने से वह डर गई। इसी दौरान भागते समय वह पास में रखे गर्म दूध के भगोने के ऊपर गिर गई। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई।

2.गैराज का ताला तोडक़र वाहन में पेट्रोल डालकर लगा दी आग

घर व गैराज पर आग लगाने और लठ, घातक चीजों से वार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में सुफी मेडिकल कॉलेज के पास सर्वोदय बस्ती निवासी मो. शफीक जैदी ने साहिल, समीर, शहनाज व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 28 फरवरी की बतायी जा रही है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके घर व गैराज पर गृहअतिचार का लठ, घातक चीजों से वार किए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके गैराज का ताला तोडने का प्रयास किया और वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसके कारण रखे हुए उसके पैसे भी जल गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3.रास्ता रोका और फेंके पत्थर, सिर पर लगी चोटें

रास्ता रोककर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में हदां पुलिस थाने में खारिया बास के रहने वाले रामकरण विश्नोई सुभाष,राधाकिशन रविन्द्र मदनलाल ने के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना खारिया बास में 26 मार्च की शाम की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका पोता जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसका रास्ता रोका और उस पर पत्थर फेंके। जिसके चलते उसके सिर पर चोटें आयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4.पहले पति को बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप, गहने और पैसे भी किए चोरी

पहले पति को बिना तलाक दिए दूसरे व्यक्ति से शादी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में पुगल रोड़ पर रहने वाले सुंदरलाल ने सुमन, कालुराम, सुदंरगिरी, विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बंगलानगर में 12 फरवरी 2025 से 1 मार्च 2025 के बीच की है। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी सुमन ने उसे बिना तलाक दिए दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी सुमन ने घर की अलमारी में रखे हुए सोने, चांदी के गहने,1 लाख 35 हजार रूपए नकदी चोरी करके ले गयी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने बइमानीपूर्वक उसको आर्थिक व सामाजिक हानि पहुंचाई। जिससे उसका जीवन बर्बाद हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!