सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
रामनवमी के पावन अवसर पर 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली विराट धर्म यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में एकत्रित होकर समिति के उपाध्यक्ष मदन सोनी ने विभिन्न टोलियों को रवाना किया,ये टोलियां पूरे बाजार में जाकर भगवा पताका एवं पीले चावल वितरित जर रही है। और अधिक से अधिक सनातनियों से धर्म यात्रा में शामिल होने का आह्वान भी कर रही है।प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी एवं संतोष बोहरा के नेतृत्व में कई टोलियों का गठन किया गया, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पताका लगाई और श्रद्धालुओं को निमंत्रण दिया। रामनवमी की इस भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक धर्मप्रेमियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। इनमें मनीष नौलखा,संजय शर्मा जयकिशन बाहेती,हनुमान माली,विनोद तोलबिया पूर्णमल स्वामी,रजत आसोपा,दुर्गेश मारू,कुंभाराम घीटाला,भषण करवा,लोकेश गोड,कान स्वामी,आनंद जोशी,श्याम सैन रामसिंह जागीरदार,सूरज सुथार रूपेश सुथार,मनोज डागा भीखाराम सुथार,अनिल वाल्मीकि,पवन उपाध्याय,रामवतार सुथार,रामप्रताप सारस्वत,अशोक नाई,दीपक सेठिया,फतेसिंह जांगिड़ एवं पवन व्यास प्रमुख रूप से शामिल हैं।























Leave a Reply