सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा
दुलचासर गांव के जाट समाज भवन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जाट समाज दुलचासर की ओर से सामाजिक विकास कार्य के लिए महर्षि दयानंद छात्रावास व वीर तेजा मंदिर मैमोरियल ट्रस्ट श्रीडूंगरगढ़ को 5 लाख 1 हजार रूपये की सहयोग राशि समर्पित की हैं। कार्यक्रम में दुलचासर गांव के समाज बंधुओं ने महर्षि दयानंद छात्रावास व तेजा मंदिर मैमोरियल ट्रस्ट के सदस्य तुलछीराम गोदारा श्रवण जाखड़ चांदजी चाहर को सहयोग राशि भेंट की। कार्यक्रम में ट्रस्ट के तुलछीराम गोदारा ने कहा कि जाट समाज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। युवाओं को समाज के महापुरूषों महाराजा सूरजमल सर छोटूराम जाट आदि के बारे में पता होना चाहिए। ट्रस्ट के श्रवण जाखड़ ने कहा कि युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ ही संस्कारों की शिक्षा भी मिलनी चाहिए। जिससे सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों में युवा वर्ग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकें। वहीं ट्रस्ट के चांदजी चाहर ने 5,01,000 की सहयोग राशि देने के लिए दुलचासर जाट समाज का आभार जताया। कार्यक्रम में दुलचासर के पूर्व सरपंच मोडाराम महिया, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. सोहनलाल गोदारा रामेश्वरलाल महिया सोहनलाल महिया भंवर लाल महिया शिवप्रकाश महिया आसुराम गोदारा,कोजाराम कड़वासरा,आसाराम महिया मांगीलाल महिया,मनोज महिया,रामलाल महिया,दुर्गाराम महिया,दानाराम महिया,भीखाराम महिया,आदुराम महिया मालाराम महिया सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।




















Leave a Reply