सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
1.कल श्रीडूंगरगढ़ के इन इलाकों में होगी बिजली कटौती।
कल 27 मार्च गुरूवार को सुबह साढ़े तीन घंटे व शाम को साढ़े तीन घंटे बिजली कटौती होगी। विधुत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार धोलिया एजी फीडर पर जरूरी रखरखाव व मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस फीडर पर कल दो बार शटडाउन लिया जाएगा। कल सुबह 7 बजे से 10.30 बजे तक फीडर से आपूर्ति बंद रहेगी तथा शाम को 5 बजे से 7 बजे तक बिजली कटौती होगी। इससे गांव धोलिया, आड़सर बास सहित कुछ हिस्सा मोमासर बास व कालूबास के घरेलू उपभोक्ता प्रभावित होंगे
2.श्रीडूंगरगढ़ सहित आधा दर्जन गांवों में होगी बिजली कटौती।
वही क्षेत्र में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 132 केवी जीएसएस पर रखरखाव का कार्य किया जाएगा जिसके चलतें इस जीएसएस से होने वाली विद्युत आपूर्ति बाधित होगी। इससे श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर क्षेत्र,बिग्गाबास,शहर का कुछ भाग और सातलेरा तोलियासर,जैतासर,ठुकरियासर अभयसिंहपुरा जैसलसर तथा बाना के कुछ कृषि कुओं की आपूर्ति बाधित होगी। इन गांवो के ग्रामीणों तक यह खबर जरूर पहुंचाए जिससे वे बिजली कटौती से होने वाली असुविधा से बच सकें।


















Leave a Reply