किसान पार्टी नेता और समाज सेवी को बबाना गेंग की धमकी-आगरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज भी नहीं की- मनोज शर्मा
आगरा /संतेश्वर सिंह

किसान पार्टी के आगरा जिला सह-सचिव आराम सिंह गुर्जर सेवाभावी हैं गरीब होने के बाद भी सेवा के लिए एक ई रिक्शा खरीद लिया है।वह ई रिक्शा में बैठने वाले बीमार जन ,स्कूल बच्चे,विंकलाग, वृद्व और पैसा न होने वालों को नि:शुल्क छोडते हैं इस सेवा भाव से उनका मन प्रसन्न रहता है और परिवार भी खुश है। वह सेवा के विडिओ फेसबुक, इन्सट्राँग्राम पर भी डालते रहते हैं।
17 मार्च 2023 को नीरज बबाना गेंग की आईडी से इन्सट्राँग्राम पर धमकी दी गयी है कि यह सेवा बन्द कर दे नहीं तो तेरे परिवार को उठा लूँगा और ई रिक्शा में आग लगा दूँगा। उस दिन से परिवार में भय का वातावरण है। और सेवा में रूकावट आ रही है-बच्चों को स्कूल भेजने में डर लग रहा है-बदमाशों ने आराम सिंह गुर्जर की पत्नी का किडनैप कर हत्या कर दी थी-उस समय भी पुलिस ने रिपोर्ट करने में देरी की थी और बदमाशों के द्वारा खुली धमकी दी जाने के बाद भी आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रदेश के नागरिक भयभीत हैं और पुलिस ने आज तक रिपोर्ट दर्ज भी नहीं की हैं-धमकी देने वाले खुले घूम रहे हैं। किसान पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल अधिकारियों से मिलकर कार्यवाही की माँग करेगा-सुनवाई न होने पर आन्दोलन करेगा।














Leave a Reply