सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत
आगामी 1 अप्रैल को शहीद हेतराम गोदारा का 7वां शहादत दिवस है ओर गांव सोनियासर में उनकी स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में युवाओं द्वारा रक्तदान की किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने में सहायक बनने का आह्वान करते हुए अधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन किया। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल,तहसीलदार कुलदीप मीणा व सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक नायब तहसीलदार सुरजीत घायल ने पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए शहीद की स्मृति में आयोजन को विशेष बताया। विमोचन के दौरान,राजेंन्द्र प्रसाद स्वामी श्रीडूंगरगढ़,कालूराम बाना,राजाराम गोदारा सदाम क्यामखानी,दीनदयाल जाखड़,गजेन्द्र माली आमिरखान,प्रकाश गांधी,पार्षद विक्रमसिंह,पूरनाथ सिद्ध सुरेश,कालूराम,विमल नाई,रोहित यादव नानूराम राम गोपाल सहित अनेक स्वंय सेवक मौजूद रहें। सभी ने शहीद हेतराम अमर रहें के नारे भी लगाए।





















Leave a Reply