सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी
1.15 वर्षीय बालिका की भूलवंश दवाई के डिब्बे से पानी लिया हुई मौत
चूहे मारने की दवाई के डिब्बे से पानी पीने से बालिका की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के बिरमाराम ग्राम साधासर में 23 मार्च की रात की हे। इस सम्बंध में मृतका के पिता सुरजाराम ने मर्ग दर्ज करवायी हे। प्रार्थी ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी निरमा ने भूलवश चूहे मारने वाली दवाई के डिब्बे से पानी पी लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी और अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2. 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के बंगलानगर में 16 वर्षीय किशोर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना 24 मार्च की दोपहर की बताई जा रही है। मृतक के रिश्ते में भाई विनोद सुथार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार, मुकेश सुथार (16) ने घर के आंगन में पंखे के हुक से फांसी लगा ली। इस दौरान उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा तो मुकेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
3.दहेज की मांग से परेशान विवाहिता की मौत, तीन के खिलाफ मामला दर्ज।
दहेज के लिए तंग परेशान किए जाने पर एक विवाहिता ने जहर का सेवन कर लिया और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने कुचौर अगुणी थाने में सोमवार को मामला दर्ज करवाया। अलाय हाल श्रीबालाजी निवासी 54 वर्ष रामेश्वरलाल पुत्र रामप्रताप विश्नोई ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को आरोपी पवन पुत्र नरसीराम, कविता पुत्री नरसीराम व बादुदेवी पत्नी नरसीराम ने दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान किया। जिससे दुःखी होकर उसकी पुत्री ने जहर खा लिया और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सीओ नोखा हिमांशु शर्मा को दे दी है।
4.अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।
गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भीनासर निवासी मूलचंद पुत्र बुधाराम कुम्हार ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसके चाचा 56 वर्षीय मगनलाल पुत्र अर्जुनराम कुम्हार ने रविवार को अपने घर में अंदर बने छप्परा में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने भतीजे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया। मर्ग की जांच हैड कांस्टेबल सवाईसिंह को दी है।
5.जीवित महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने पर आयोग ने दिया नोटिस
जीवित महिला के नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। पीबीएम अस्पताल में नवजात जुड़वां बच्चों की मृत्यु के बजाय उनकी माँ पूनम के नाम पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया था। इस चूक की वजह से पूनम को सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया गया, जिससे उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले को लेकर एडवोकेट की और से राष्ट्रीय मानवाधिकारी आयोग में शिकायत दर्ज करवायी थी। जिस पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए राजस्थान सरकार के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग और चुरू जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी किया है। आयोग ने 6 सप्ताह में जवाब मांगा है। आयोग ने राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग से भी पुछा है कि क्या उन्होने इस मामले में कोई संज्ञान क्यों नहीं लिया।
6.जारी है नशे पर एक्शन, फिर स्मैक के साथ पकड़ा गया युवक
अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में नशीले पदार्थो को जब्त किया जा रहा है। अकेले बीछवाल क्षेत्र में ही तीन दिनों में दूसरी कार्रवाई की गयी है। देर रात को थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अंबेड़कर कॉलोनी के रहने वाले युवक को 6.11 को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


















Leave a Reply