सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत
हिरण को कुतो के चुंगल से बचाया
क्षेत्र के गांव रिड़ी में जागरूक युवाओं ने एक हिरण और एक नीलगाय की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया। गांव के जागरूक युवा सामाजिक कार्यकर्ता पुरनाथ सिद्ध ने बताया की ग्रामीणों को सूचना मिली कि एक हिरण पर कुछ कुत्ते हमला कर रहे है। खबर मिलते ही जीव प्रेमी सेवादार मौके पर पहुंचे और हिरण को कुतो से सुरक्षित बचाया हिरण को मामूली चोटें आई थीं,ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी,जिसके बाद हिरण को विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

नीलगाय को कुंड से सुरक्षित बाहर निकाला
वही एक अन्य घटना में,खेत में बने गहरे कुंड में एक नीलगाय गिर गई थी। ग्रामीणों ने मिलकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित कुंड से बाहर निकाल लिया गया। नीलगाय पूरी तरह स्वस्थ थी और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया इस नेक कार्य में भूराराम तरड़,प्रेम तरड़,पुरनाथ सिद्ध पपुराम भार्गव,रामनिवास सिद्ध और सुखराम मेघवाल की भूमिका रही ग्रामीणों के युवाओ के इस प्रयास की खूब सराहना की है।






















Leave a Reply