Advertisement

ट्रॉमा निर्माण संघर्ष समिति का 162 वें दिन भी धरना जारी मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, की मांग दी आंदोलन चेतवानी पढ़े पूरी खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत

ट्रोमा सेंटर संघर्ष समिति का बैनर तले धरना 162वें दिन भी जारी है। धरनार्थियों ने आज उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमे बताया श्रीडूंगरगढ़ में स्वीकृत उप जिला अस्पताल 3 कमरो में चल रहा है एवं ट्रॉमा सेंटर 12×18 फुट के एक कमरे में संचालित है। उपजिला अस्पताल में मात्र 8 डॉक्टर्स 35 नर्सें अपनी सेवाएं दे रहे हैं,जब की भवन निर्माण के अभाव में मरीज को पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। तथा भामाशाह द्वारा 21 फरवरी 2025 को राजस्थान सरकार द्वारा गठित कमेटी के अनुसार भवन निर्माण का नक्शा बनाकर बीकानेर स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया था तथा बीकानेर से जयपुर समीक्षा के लिए भी भेज दिया गया था लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक एमओयू करने के लिए भामाशाह को नहीं बुलाया गया जयपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित कमेटी द्वारा धरने पर आश्वासन दिया गया था कि 8 मार्च 2025 से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक निमार्ण कार्य शुरू नहीं हुआ है। धरनार्थियों ने सरकार से मांग करते हुए बताया कि उपजिला अस्पताल के आवश्यकता अनुसार आधी आबादी महिलाओं के लिए महिला डॉक्टर सहित रिक्त पड़े पदों पर डॉक्टर की शीघ्र नियुक्ति की जाए एवं ट्रॉमा सेंटर उपजिला अस्पताल के लिए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। नहीं तो मजबूरन आक्रोशित होकर जन आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा हरि प्रसाद सिखवाल ने बताया कि आगामी 26 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर समिति द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा ज्ञापन में सम्मिलित पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया हरिप्रसाद सिखवाल,भंवरलाल प्रजापत धर्माराम कुकना सोहनलाल महिया,रवि बारुपाल,कमल कुमार बापेऊ,डूंगरराम महिया रामकरण,देवीलाल,सुरेश आदूराम बाना सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!