Advertisement

सुबोध शिक्षण संस्थान रिड़ी ने भगतसिंह, राजगुरू-सुखदेव को किया याद शहीदों को दी श्रद्धांजलि पढ़े पूरी खबर देखें फ़ोटो

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत

सुबोध शिक्षण संस्थान रीड़ी में 23 मार्च की छुट्टी होने के कारण आज सोमवार को विद्यालय प्रांगण में शहीद दिवस मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक गण व शाला निर्देशक सुमेर सिंह शेखावत प्रधानाध्यापक देवेंद्र,लाल जी,महेंद्र,सावर,राधेश्याम रामनिवास दीपिका भारती एवं समस्त विद्यालय के छात्र छात्राए उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र ने भगतसिंह,सुखदेव,राजगरु की जीवनी एवं उनके विचार विद्यार्थियों को बताये तथा महापुरुषों के विचार तथा शिक्षा के महत्व को अपने जीवन मे उरातने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक सुमेर सिंह शेखावत ने कहा कि बलिदान एक ऐसी पहल है जो सही मायने में स्वतंत्रता का आधार होती है। भारतीय इतिहास में ऐसे कई महापुरुष और क्रांतिकारी हुए। इनके बलिदान ने भारतीय जनमानस की चेतना को जगाने, समाज को नई राह पर दिखाने का काम किया। ऐसे ही बलिदानियों को सम्मान देने के लिए 23 मार्च का दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु की स्मृति में मनाया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!