Advertisement

भारतीय किसान संघ की ग्राम इकाई का गठन, किसानों के हितों पर हुई चर्चा

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

भारतीय किसान संघ की ओर से श्रीडूंगरगढ़ के सांवतसर गांव में ग्राम इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर एक बैठक आयोजित की गई,जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में किसानों की समस्याओं जैविक खेती को बढ़ावा देने और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक में उप तहसील सूडसर अध्यक्ष बजरंग धारणियां और श्रवण सिंह पुन्दलसर भी मौजूद रहे। ग्राम इकाई के गठन के दौरान संगठन की नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिनमें ग्राम इकाई प्रभारी अरुण दर्जी,ग्राम अध्यक्ष मांगीलाल बिश्नोई,मंत्री प्रेमसुख बिश्नोई,युवा प्रमुख नवीन बिश्नोई और जैविक प्रमुख श्यामसुंदर बिश्नोई की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर किसान संघ के वरिष्ठ नेताओं ने किसानों को संगठित होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने जैविक खेती को अपनाने पर विशेष जोर दिया और किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक लाभ उठाने की अपील की। बैठक में ओमप्रकाश,अनिल शयोपत,अमित,रविंद्र,मनोज कुमार,बीरबल भैराराम और खमूराम सहित कई किसान उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और किसान हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!