Advertisement

कार से घायल युवक की मौत शव रखकर लगाया जाम मौके से आईपीएस आदित्य व इंस्पेक्टर राजवीरसिंह ने बा मुश्किल खुलवाया जाम

कार से घायल युवक की मौत शव रखकर लगाया जाम मौके से आईपीएस आदित्य व इंस्पेक्टर राजवीरसिंह ने बा मुश्किल खुलवाया जाम

आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र के असोपा हॉस्पिटल तिराहे के पास होलीका दहन वाले दिन फॉर्चून कार सवारों ने टक्कर मारते हुए लगभग पांच लोगों को घायल कर दिया था जिसमें इलाज के दौरान लोकेश नमक की आज मौत हो गई मौत की खबर सुनते ही जनता आक्रोशित हो गई और शव को आईएसबीटी रोड पर रखकर महिलाओं व क्षेत्रीय लोगों ने हाईवे जाम कर दिया सूचना मिलते ही आईपीएस अधिकारी आदित्य इंस्पेक्टर राजवीर सिंह सिकंदरा क्राईम इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह आदि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए जनता पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही थी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ़्तारी की मांग कर रही थी आईपीएस अधिकारी आदित्य ने जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि इस प्रकरण में जो भी दोषी होगा उसको बक्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना ही चतुर चालाक धनवलशाली रसूखदार क्यों ना हो दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी और मृतक के परिवारजनों को न्याय अवश्य मिलेगा क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि इस कार एक्सीडेंट में लोकेश बघेल सनी प्रीतम माधव सहित कई लोग घायल हुए थे धर्मवीर सिंह लोटन सिंह की तहरीर पर थाना हाजा सिकंदरा में गाड़ी में सवार अंकित उर्फ डीके शोभित यादव छोटे अमित चौहान राहुल और गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था घायलों में लोकेश बघेल की इलाज के दौरान मौत हो गई मौत की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोग एकत्रित होने लगे और तभी क्षेत्र जनता ने शव को आईएसबीटी रोड पर रखकर हाईवे जाम कर दिया जाम यह आलम था कि जाम खंदारी से रामबाग रुनकता हाई-वे पर पूरा जाम लगा हुआ था आईपीएस अधिकारी आदित्य इंस्पेक्टर राजवीर सिंह सिकंदरा क्राइम इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार आदि पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया आईपीएस अधिकारी आदित्य ने समझा बुझा कर जनता को जाम खुलवाने हेतु कहा गया वहीं इंस्पेक्टर राजवीर सिंह द्वारा लाउडस्पीकर से अपने अधिकारियों के निर्देश पर जाम लग रही भीड़ को शांति बनाए रखने हेतु निरंतर संदेश दे रहे थे इंस्पेक्टर राजवीर सिंह की कार्य कुशलता के चलते जनता ने संदेश को फॉलो किया और नियम अनुसार कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों से मांग कर रहे थे और मृतक के परिवारजनों को अवश्य न्याय दिलाया जाए इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई ज्ञात हो कि पुलिस विभाग में पूर्व से देखा गया है कि इंस्पेक्टर राजवीर सिंह को शहर में कैसी भी विश्रम परिस्थितियां हों या जनपद में कहीं भी 14 ।ए गैंगस्टरों की संपत्तियों को कुर्की आदेश कार्रवाई हो विशेष तौर पर इंस्पेक्टर राजवीर सिंह निष्ठावान होकर अपने कर्त्तव्यों को निभाते समय समय पर बखूबी देखा जाता है यही कारण है कि शहर के संभ्रांत लोग इंस्पेक्टर राजवीर सिंह की बात मानते हैं आज भी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह द्वारा लाउडस्पीकर से निरंतर संदेश देते हुए कहा जा रहा था कि विधिवत कार्रवाई की जाएगी तभी स्थिति पूर्ण रूप से सामान्य होती

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!