टाॅस्क फोर्स समिति की बैठक
टीम वर्क की भावना से अवैध उत्खनन व कटाई रोकने के कार्य करें-कलेक्टर
विदिशा, दिनांक 17 मार्च 2025

कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टाॅस्क फोर्स समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार कक्ष में आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मण्डलाधिकारी श्री हेमंत यादव, अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया के अलावा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने विदिशा जिले में वनो में अवैध कटाई व खनिज उत्खनन के संबंध में टीमवर्क की भावना से कार्य कर प्रदेश स्तर पर नवाचारो को प्रदर्शित किया जाए। इसके लिए आवश्यक गोपनीयता पर विशेष ध्यान रखा जाए और सम्पूर्ण कार्यवाही के बाद उसका व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्मो पर किया जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कार्यवाहियों के पूर्व सुरक्षा के तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी, दुर्घटना घटित ना हो पाए। उन्होंने जिले के अन्दर आवश्यक सुरक्षा प्रबंधो के संबंध में पूर्व में किए गए प्रबंधो का भी जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने कहा कि बडे पैमाने पर एक साथ कार्यवाही की जाए ताकि सुरक्षा के लिए पुलिस बल को बार-बार एगंेज ना करना पडंें। उन्होंने कहा कि तीनो जिलो केे पुलिस अधिकारियों से संवाद कर सुरक्षा के चैकस प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। कार्यवाही के पहले जिन क्षेत्रो में दबिश देकर इस प्रकार के कार्य करने वालो की धरपकड करनी है कि लिए भी पृथक से रणनीति तय की जाए।
वन मण्डलाधिकारी श्री हेमंत यादव ने विदिशा जिले के वन क्षेत्रों में सागौन सहित अन्य प्रकार के वृक्षों की कटाई को रोकने के लिए की जाने वाली पहल के संबंध में अब तक विदिशा, राजगढ, गुना व राजस्थान के झालावाडा के मध्य समन्वय स्थापित कर की गई कार्यवाहियों को रेखांकित किया। आगामी दिवसो में गोपनीय तरीको से क्या-क्या कार्यवाही की जाए कि भूमिका को रेखांकित किया।
वन मण्डलाधिकारी श्री यादव ने विदिशा जिले के वन भूमि क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन के कार्यो को रोकने के लिए क्या-क्या प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे है कि विस्तारपूर्वक जानकारियां सांझा की और कार्यवाहियों को मूर्तरूप देने के लिए रणनीति पृथक से संवाद कर अंजाम देेने पर सहमति व्यक्त की है।

बैठक में मध्यप्रदेश शासन के द्वारा टाॅस्क फोर्स समिति के लिए जारी निर्देशानुसार नियत बिन्दुओं तदानुसार संगठित अवैध कटाई एवं परिवहन, संगठित अवैध उत्खनन व अतिक्रमण हटाने के लिए चिन्हांकित स्थलो की जानकारी गूगल मेप के माध्यम से प्रदर्शित की गई जिसमें मुख्य रूप से अवैध कटाई के लिए संवेदनशील परिक्षेत्र लटेरी, शमशाबाद, ग्यारसपुर में निगरानी के लिए विशेष केम्प, ड्रोन प्रणाली, लक्षित ग्रामो में रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराने ताकि स्थानीय वन क्षेत्रो की सुरक्षा का दायित्वों का निर्वहन स्थानीय रहवासियों के माध्यम से हो सकें। बैठक में वन क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रो में सुरक्षा व अवैध कटाई और उत्खनन का रोकने के लिए चुनौतियांे की बिन्दुवार जानकारी देते हुए उनका समाधान के लिए जिला स्तर पर क्या पहल की जा रही है को रेखांकित किया है। वहीं अतिक्रमण से मुक्त कराई गई वन भूमि पर दुबारा कब्जा ना हो जाए इसके लिए स्थानीय स्तरो पर सुरक्षा के साथ-साथ भूमि का वनो कार्यो में उपयोग की कार्ययोजना को रेखांकित किया गया है।
लोकेशन -सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर -देवेन्द्र विश्वकर्मा


















Leave a Reply