Advertisement

मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन नेस्ले प्रोग्राम ने महिला दिवस पर भरोसा लखनऊ गांव में खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन

मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन नेस्ले प्रोग्राम ने महिला दिवस पर भरोसा लखनऊ गांव में खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन

लखनऊ, 8 मार्च 2025:

पुष्पेन्द्र कुमार संवाददाता लखनऊ

महिला दिवस के अवसर पर मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन ने एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना था।

 

कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता में नींबू रेस, म्यूजिकल चेयर, आदि खेलों का आयोजन किया गया ।
खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और लड़कियों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया

मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के जोगेंद्र और राकेश ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक करने में मदद करेगा और उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।”

इस कार्यक्रम में मैजिकबस की तरफ से जोगेंद्र कुमार राकेश कुमार , वाईएम सुहानी गौतम, अंजली रावत, आरती, मीना, रागिनी तथा एएनएम सरिता प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह तथा पार्षद आशा रावत और उनके साथ में आए रंजीत और अन्य स्कूल टीचर कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं ने इसकी सराहना की और कहा कि इससे उन्हें खेलो और अपने स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरूकता प्राप्त करने में मदद मिली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!