Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : जिला स्तर पर समेकित बाल विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर सुमन नायक को मिला “माता यशोदा पुरस्कार” पढ़े पूरी खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त

जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में जिला प्रशासन,महिला अधिकारिता विभाग एवं राजीविका के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित हो रहे राजसखी बीकाणा मेला के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को ‘गुलाबी गौरव’ की थीम पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं अपने घरों से ही विभिन्न व्यवसायों से जुड़ी हुई है। यह अच्छे संकेत हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं का आपस में जुड़ा होना ही कार्यक्रम की सफलता है। राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मददगार साबित हो रही हैं। यह कार्यक्रम इसका परिणाम है। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश को विकसित बनाने के लिए महिलाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण है। हर एक क्षेत्र में महिला अपनी पहचान बना रही है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना का अवसर है। अन्य महिलाओं को इनसे प्रेरणा लेते हुए परिवार, समाज और देश के उत्थान के लिए आगे आना चाहिए। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने कार्यक्रम की गतिविधियों के बारे में बताया। राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक श्री दिनेश चंद्र मिश्रा ने महिलाओं को राजीविका व इनसे जुड़ी महिलाओं तथा राजीविका की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के सानिध्य में मथुरा के सोनिया ग्रुप ने मयूर नृत्य व फूलों की होली की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व जिला कलेक्टर ने दीप प्रज्वलित कर,कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

इस दौरान बीकानेर पश्चिम विधायक एवं जिला कलेक्टर ने आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत 26 महिलाओं को 1 लाख 17 हजार 700 रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। इसी श्रृंखला में राजीविका ने महिला एवं अधिकारिता उपनिदेशक,महिला एवं बाल विकास विभाग,बीकानेर द्वारा समेकित बाल विकास सेवाओं के अंतर्गत बाल विकास परियोजना श्रीडूंगरगढ़ शहर के सेक्टर A की महिला पर्यवेक्षक श्रीमती सरिता सिहाग के नेतृत्व मे आंगनबाडी केंद्र वार्ड नंबर 11 श्रीडूंगरगढ़ की कार्यकर्त्ता श्रीमती सुमन नायक को जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सुभाष बिश्नोई मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सोहन लाल,द्वारा तथा वर्ष 2024-2025 के माता यशोदा पुरस्कार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार राशि रूपये 5100 प्रदान कर सम्मानित किया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!