सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी
1.अंगूठी व सोने की चेन छीनी, लाठी मार बुजुर्ग के हाथ-पैर तोड़े
अंगूठी व सोने की चेन छीनना व लाठी मार पैर तोडऩे का मामला कोटगेट पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला काली माता मंदिर के पास बड़ी गुवाड़ निवासी राजवीर ने कुलदीप उर्फ बागा के खिलाफ दर्ज कराया है। घटना दो मार्च को लगभग पांच बजे काली माता मंदिर के पास बड़ी गुवाड़ की है। परिवादी ने बताया कि उसके वृद्ध दादा ओमप्रकाश जो काली माता मंदिर के पास बैठे थे। इस दौरान मौहल्ले का कुलदीप उर्फ बागा नशे में आया और नशा करने के लिय उसके दादा से पांच सौ रुपए मांगने लगा। उसके दादा ने पैसे देने से मना कर दिया। ऐसे में कुलदीप उर्फ बागा ने उसके दादा की अंगुठली में पहनी सोने की अंगुठी और गले में पहना सोने का चेन तोड़कर अपने घर भागने लगा। जब उसके दादा ने अंगुठी और चेन वापिस लेने की कोशिश की तो आरोपी लाठी से उसके दादा के हाथ व पैर पर वार किये। जिससे हाथ-पैर टूट गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
2.उधार लिये लाखों रुपए वापस लौटने से किया इनकार मुकदमा दर्ज
धोखाधड़ी करने का मामला गंगाशहर पुलिस थाने दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला चौपड़ा बाड़ी पुरानी लाईन गंगाशहर निवासी राकेश प्रजापत ने तोलियासर भैरुजी मंदिर पुरानी लाईन गंगाशहर निवासी राकेश कुमार उपाध्याय के खिलाफ दर्ज करवाया है। परिवादी ने दी रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उससे राजेश कुमार उपाध्याय ने चार लाख 50 हजार रुपए उधार लिये व वापस नहीं दिये। जब उसने अपने पैसे मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा और आनाकानी करते हुए रुपए देने से साफ इनकार कर दिया। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
3.शहर के इस इलाके में घर में विवाहिता का जला हुआ शव मिला,मचा हडक़ंप
जली हुई अवस्था में महिला का शव मिला है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर एकता नगर में अपने घर में विवाहिता का शव मिला है। इस सम्बंध में सिओ सिटी श्रवण दास संत ने बताया कि मनीषा नाम की महिला का शव मिला है। जो कि जली हुई अवस्था में मिला है। सिओ सिटी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने रिपोर्ट दी है। जिस पर फिलहाल जांच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी कावेन्द्र सागर, सिओ सिटी श्रवण दास संत सहित आला अधिकारी पहुंचे।
4.स्कूल से घर जाने के लिए सडक़ पार कर लडक़ी को वाहन ने मारी टक्कर, बुरी तरह घायल।
बीकानेर शहर वाहन चालक बेलगाम होकर अपने वाहन चला रहे है जिससे आये दिन शहर में हादसे बढ़ रहे है। इसी क्रम में जेएवीसी थाना इलाके के सुभाष पेट्रोल पम्प के पास स्कूल से घर जाने के लिए एक लडक़ी सडक़ पार कर रही थी तभी तेज गति से आया वाहन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार गणेश दान बीठू ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि मेरी लडक़ी वेदिका सिंह व परिवार के अन्य बच्चे आर के पब्लिक स्कूल में पढऩे जाते है। दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने पर सडक़ पार कर रही तभी एक वाहन आरजे 07 सीसी 1711 के चालक ने वेदिका को टक्कर मार दी जिससे वेदिका बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच झंवरलाल को सौप को दी गई।
5.ससुर की बंदूक से चली गोली दामाद को लगी, हुई मौत
हनुमानगढ़ में ससुर के कंधे से फिसली बंदूक का ट्रिगर दबने से चली गोली दामाद को लग गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक साले की शादी में शामिल होने के लिए आया था। घटना टिब्बी के सलेमगढ़ गांव में गुरुवार सुबह नौ बजे हुई। पुलिस के अनुसार गोली लगने से चौहिला निवासी सुनील (26) की मौत हो गई। युवक सलेमगढ़ निवासी रूपराम के भाई गुमानाराम के बेटे की शादी में शामिल होने आया था। 4 मार्च को शादी हुई थी। आज सुबह सभी गुमानाराम के घर के बाहर खड़े थे। शादी में आए कुछ मेहमान विदा हो रहे थे। इसी दौरान रूपराम ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होकर आया। उसके कंधे पर बंदूक थी। आशीर्वाद देने के लिए उसने हाथ उठाया तो बंदूक फिसल गई। उसने संभालने की कोशिश की तो ट्रिगर दब गया और गोली उसके दामाद सुनील के लग गई। सुनील को तुरंत जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई।
6.बिजली तार खिंचते समय लगा करंट का झटका, मौत
बिजली तार खिंचते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना पांच मार्च को पूगल थाना क्षेत्र के 4 पीकेडी की है। इस संबंध में चक 2 केजेडी निवासी रवि प्रकाश पुत्र रामलाल पंजाबी ने पूगल पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। रिपोर्ट में बताया कि परिवादी का भाई कालविंद्र उर्फ कुलवीन्द्र सिंह उर्फ मोनू (26) बिजली का तार खींच रहा था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
7.टेलर की दुकान में लगी आग, धू-धू कर जली दुकान
टेलर की दुकान में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के सोसायटी रोड़ की है। जहां पर टेलर की दुकान में अचानक आग लग गयी। आग लगने के कारण कुछ ही मिनटों में दुकान धू-धू कर जल गयी। दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका टीम व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।

















Leave a Reply