Advertisement

1.श्री श्याम धोरा मंदिर में दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव व महाप्रसादी का भव्य आयोजन 2. तोलियासर में बाबा काल भैरव दरबार में 12 मार्च को होगा फागोत्सव

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

1.श्री श्याम धोरा मंदिर में दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव व महाप्रसादी का भव्य आयोजन

कस्बे के घास मंडी स्थित श्री श्याम धोरा मंदिर में भक्तों द्वारा दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का विशेष आयोजन किया जाएगा। आयोजक मंडल के अनुसार,महोत्सव के तहत 10 मार्च को सुबह 9:15 बजे अखंड ज्योति पाठ किया जाएगा। इसी दिन शाम 5:15 बजे भव्य झांकियां कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली जाएंगी। अखंड पाठ सूरज पारीक व प्रकाश सोनी द्वारा किया जाएगा 11 मार्च को सुबह 11:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा,जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। गौरतलब है कि श्री श्याम मंदिर परिसर के परिपार्श्व में सांवरा सेठ गौ सेवा समिति द्वारा गौशाला का संचालन किया जा रहा है, जहां सैकड़ों गौवंश की सेवा की जाती है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से गौसेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि गौसेवा सनातन संस्कृति का अभिन्न भाग है, जिससे मानव कल्याण संभव है।

2.तोलियासर में बाबा काल भैरव दरबार में 12 मार्च को होगा फागोत्सव

होली के पावन पर्व पर बाबा काल भैरव तोलियासर दरबार में भैरव भक्तों द्वारा फागोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री भैरव भक्त मंडल के सदस्यों ने बताया कि 12 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाबा के दरबार में गुलाल उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बर्फानी बाबा मास्टर नानू के भजनों पर श्रद्धालु पुष्पवर्षा करेंगे और भक्ति रस में सराबोर होंगे। भक्त मंडल ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!