Advertisement

सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता नरसीराम शर्मा

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

*=============================*

*1* पोस्ट-बजट वेबिनार में शामिल होंगे पीएम मोदी, औद्योगिक, व्यापार और ऊर्जा रणनीतियों पर होगी चर्चा

*2* पीएम मोदी तीन बजट के बाद होने वाले वेबिनार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाग लेंगे। यह वेबिनार एमएसएमई को विकास का इंजन, निर्माण, निर्यात एवं परमाणु ऊर्जा मिशन और नियामक सुधार, निवेश व ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विषयों पर केंद्रित होंगे

*3* दूसरी श्वेत क्रांति की दिशा में बढ़ा देश, बायोगैस का NDDB मॉडल 250 जिला सहकारी समितियों में होगा- अमित शाह

*4* नई दिल्ली में ‘डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलरिटी’ पर आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, खेती के अलावा किसानों के लिए आय के अतिरिक्त श्रोत के रूप में डेयरी उद्योग बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि दूसरी श्वेत क्रांति की शुरुआत में स्थिरता और चक्रीयता पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है

*5* द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए आज ब्रिटेन रवाना होंगे जयशंकर, मुक्त व्यापार समझौते पर हो सकती है वार्ता

*6* शिक्षण संस्थानों से बोलीं राष्ट्रपति: भारत को बनाएं वैश्विक शिक्षा का केंद्र, शिक्षा के साथ शोध भी जरूरी

*7* दागी नेता चुनाव न लड़ पाएं, याचिका पर सुनवाई आज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था– कानून तोड़ने वाले कानून कैसे बना सकते हैं

*8* मायावती ने भतीजे आकाश को पार्टी से निकाला, कहा- वे ससुर के इशारों पर काम कर रहे थे; 15 महीने में 2 बार उत्तराधिकारी बनाया और हटाया

*9* UP की महिला को UAE में फांसी, 4 माह के बच्चे की हत्या के आरोप में कर रही थी सजा-ए-मौत का सामना

*10* चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय भारतीय टीम का आज ऑस्ट्रेलिया की टीम से मुकाबला होगा। इसी कंगारू टीम ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत का विश्व विजेता बनने का सपना तोड़ा था और एक बार फिर रोहित शर्मा की सेना का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

*11* जेलेंस्की से नोकझोंक के बाद ऐक्शन में डोनाल्ड ट्रंप, रोक दी यूक्रेन की सैन्य सहायता
*=============================*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!