सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत
युवा नेता हरिराम बाना को दो बड़ी जिम्मेदारीया मिली है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा प्रदेश भर में 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सीबी यादव ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,आरजीपीआरएस प्रभारी जयंती भाटिया, रीना वाल्मिकी के अनुमोदन पर दो वर्ष के लिए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। बीकानेर जिलाध्यक्ष ग्रामीण के पद पर हरिराम बाना की नियुक्ति की गई है। बाना का लगातार ये दूसरा कार्यकाल होगा। नियुक्ति के साथ ही अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता बाना को बधाई दे रहें है। बाना ने बताया कि वे संगठन की रीति नीति के साथ पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं देंगे। वही सोमवार को जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने प्रदेश में कांग्रेस संगठन के विस्तार के लिए अनेक नेताओं को अलग अलग विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी है। इनमें क्षेत्र के कांग्रेस युवा नेता हरीराम बाना को हनुमानगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।