Advertisement

महाराणा प्रताप में कक्षा बारह के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन संपन्न, दी भावभीनी विदाई देखें फ़ोटो सहित पूरी खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

कस्बे के महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों द्वारा स्कूल की परंपरा का पालन करते हुए विद्यालय की सर्वोच्च कक्षा बारह के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी समारोह का शुरुआत प्रधानाचार्य भगत सिंह धनकड़ और स्कूल प्रबंधक विजयराज सेवग ने माँ सरस्वती का पूजन कर किया। परीक्षा प्रभारी दिनेश कुमार दर्जी ने विद्यार्थियों को परीक्षा से सम्बंधित बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य भगत सिंह धनकड़ ने विद्यालय के विदाई ले रहे विद्यार्थियों को अपने कैरियर के प्रति सजग रह कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की विद्यालय के प्रबंधक विजयराज सेवग ने उन्हें परीक्षा की तैयारी से जुडी अति आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने विद्यालय के प्रति सकारात्मक और भावनात्मक लगाव रखते हुए नव प्रवेश हेतु स्वजनो,मित्रो और शुभ चिंतको को प्रेरित कर अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर विद्यार्थियों ने आकर्षक,मनोरंजक और ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियाँ दी। प्रबंध समिति और शाला परिवार ने कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों को शानदार और सफल आयोजन के लिए बधाई दी। चयन समिति ने राहुल सोनी को मिस्टर फेयरवेल और कनिष्का सोनी को मिस फेयरवेल के ख़िताब से नवाजा। समारोह का संयोजन कक्षा ग्यारह की छात्राएं करिश्मा बाफना निकिता सोनी,चंचल पेड़ीवाल,गिरिजा सोनी,गरिमा नाई,गौरव झाबक ने किया। कक्षा ग्यारह के छात्रों ने पूरे समारोह को व्यवस्थित,अनुशासन बनाने में शानदार सहयोग दिया। विदाई ले रहे कक्षा बारह के सभी विद्यार्थियों ने अपने जूनियर साथियों का तहे दिल अविस्मरणीय आयोजन के लिए आभार जताया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!