Advertisement

विधानसभा घेराव के लिए पीसीसी सदस्य हरीराम बाना सहित कांग्रेस नेता पहुंचे जयपुर, जमकर किया विरोध प्रदर्शन, देखें फ़ोटो सहित पुरी खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत

राजस्थान कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज विधानसभा घेराव के लिए पीसीसी सदस्य हरीराम बाना सहित कई कांग्रेस नेता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बाना ने बताया कि इंदिरा गांधी देश के लिए अपना बलिदान दिया जिसे देश कभी भूल नहीं सकता। ऐसी महान नेता के खिलाफ मंत्री अविनाश गहलोत ने अनर्गल बयानबाजी की है। जिसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में इस बयान के खिलाफ विरोध करने पर पीसीसी चीफ समेत 6 विधायकों को निलंबित कर दिया। कांग्रेस की मांग है कि जब तक विधायकों का निलंबन वापस नहीं होगा बयान देने वाले मंत्री अविनाश गहलोत जब तक माफी नहीं मांगेगे तब तक कांग्रेस सड़क पर आंदोलन जारी रखेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!