Advertisement

सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

*==============================*

*1* बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन मिलेगा… कैंसर हॉस्पिटल के शिलान्यास में बोले PM मोदी

*2* प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ आलोचकों पर साधा निशाना, बोले- ‘गुलामी की मानसिकता में फंसे लोग…’हिंदू धर्म से नफरत करने वाले लोग सदियों से किसी न किसी दौर में रह रहे हैं। गुलामी की मानसिकता में फंसे लोग हमारी आस्था, विश्वास और मंदिरों, हमारे धर्म, संस्कृति और सिद्धांतों पर हमला करते रहते हैं।”

*3* आज कल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मखौल उड़ाता है, उपहास उड़ाता है, लोगों को तोड़ने में जुटा है और बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है। पीएम मोदी

*4* भोपाल में आज से दो दिन की इन्वेस्टर्स समिट, पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे, कुछ उद्योगपतियों से चर्चा संभव; ईवी, सोलर एनर्जी, टेक्सटाइल पर फोकस

*5* पीएम आज किसानों के खातों में जमा करेंगे 22700 करोड़ रुपये, नौ करोड़ 80 लाख किसान होंगे लाभान्वित

*6* जाति- पंथ और भाषा से ऊपर उठकर समाज में सद्भाव बढ़ाने की ज़रूरत’, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अपील

*7* भारत का बार-बार अपमान कर रहे ट्रंप, चुप क्यों हैं PM मोदी-जयशंकर? USAID मुद्दे पर कांग्रेस का सवाल

*8* दिल्ली विधानसभा सत्र आज से, विधायक शपथ लेंगे,CM रेखा गुप्ता बोलीं- CAG की 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी, इसी में शराब घोटाले का जिक्र

*9* तमिलनाडु में रेलवे स्टेशन का हिंदी नाम मिटाया, CM स्टालिन बोले- केंद्र ₹10 हजार करोड़ दे तब भी न्यू एजुकेशन पॉलिसी लागू नहीं करेंगे

*10* विराट कोहली ने वनडे में पूरे किए 14000 रन, सबसे तेजी से हासिल की उपलब्धि; सचिन को पीछे छोड़ा

*11* कोहली की आंधी में पाकिस्तान का सफाया: भारत की जीत के बाद देश में दिवाली जैसा माहौल;

*12* शेयर बाजार में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव का अनुमान, भारत-अमेरिका के GDP आंकड़ों से लेकर FII-DII फ्लो तक; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

*13* अमेरिका से निकाले गए 12 भारतीयों को लेकर आया विमान, इस बार दिल्ली में हुई लैंडिंग
*==============================*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!