Advertisement

भामाशाह रामकुमार मूंधड़ा ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाते हुए लिया गौ सेवा का संकल्प, कोटासर करणी गौशाला में किया 5 मण लासपी का भंडारा

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता मीडिया प्रभारी

गांव दुलचासर माहेश्वरी समाज के भामाशाह गोसेवी पर्यावरण पशु पक्षी प्रेमी रामकुमार मूंधड़ा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ महाकुंभ त्रिवेणी संगम पर स्नान करते हुए गौ सेवा का संकल्प लेकर दो कड़ाई 5 मण मीठी लापसी का भंडारा गौशाला की गौ माताओं को संकल्प सहित समर्पित किया साथ ही एक क्विंटल बाजरी का चुगगा पक्षियों के लिए संकल्प सहित समर्पित किया गौशाला प्रबंधक ने बताया की रामकुमार मूंधड़ा के द्वारा अनवरत गौसेवा चल रही है एवं गौशाला परिसर में ही एक पक्षी घर बनाया गया है जहां हमेशा पक्षियों को दाना खिलाया जाता है वह भी सेवा निरंतर जारी है गौशाला कमेटी आपके पूरे परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करती है रामकुमार मूंधड़ा ने बताया कि इस वर्ष जो महाकुंभ का अद्भुत संयोग 144 वर्ष बाद में आया है जो हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ और बताया लेटे हनुमान जी महाराज के दिव्य दर्शन एवं पूजा का सौभाग्य प्राप्त हुआ ओर अलोकी यात्रा रही गौशाला कमेटी ने आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!