Advertisement

महाशिवरात्रि पर बन रहा है चतुर्ग्रही योग इन 3 राशियों की चमक सकता है भाग्य जानें ज्योतिषाचार्य पण्डित बनवारीलाल पारीक के साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

इस बार की शिवरात्रि बहुत खास होने वाली है क्योंकि इस बार चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जो 3 राशियों की किस्मत चमका सकती है, जिसके बारे में हम यहां बताने जा रहे हैं शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं । 26 फरवरी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि बहुत खास होने वाली है क्योंकि इस साल चतुर्ग्रही योग बन रहा है,जो 3 राशियों की किस्मत चमका सकती है। तो आइए जानते हैं उन राशियों के नाम।

चतुर्ग्रही योग से किन राशियों को हैं फायदे –

मिथुन राशि – महाशिवरात्रि का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा समय हो सकता है। छात्रों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। वहीं,धार्मिक कार्यों और अनुष्ठानों के लिए भी यह समय बेस्ट है, अगर आप किसी साझेदारी में व्यापार करते हैं, तो आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आपके निवेश करना के अच्छा परिणाम हो सकता है।

कर्क राशि – इस राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का समय खास साबित हो सकता है,इस समय व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं,आप अगर अविवाहित हैं,तो फिर आपको जीवनसाथी मिल सकता है. वहीं, इस दौरान किसी तरह का निर्णय लेने से बचें जो लोग कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसे हैं,उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा हो सकता है। निवेश के लिए यह समय कारगर हो सकता है,अगर लंबे समय तक आपका कोई मांगलिक कार्य रुका हुआ है,तो फिर पूर्ण हो सकता है,इस समय आपको संयम और समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने का शुभ मुहूर्त :-

इस दिन सुबह 6:47 बजे से सुबह 9:42 बजे तक जलाभिषेक का पहला शुभ मुहूर्त बन रहा है।

दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11:06 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक है।

दोपहर का मुहूर्त दोपहर 3:25 से शाम 6:08 बजे तक है।

जलाभिषेक करने का रात्रि मुहूर्त 8:54 बजे से शुरू होकर रात 12:01 बजे तक रहने वाला है.

अधिक जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य पण्डित बनवारीलाल पारीक से संपर्क कर सकते हैं।

📱9461110599

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!