Advertisement

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सोमवार को आएंगे बीकानेर,सड़क सुरक्षा कार्यशाला दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल,पेमासर में किसानों से करेंगे संवाद

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सोमवार प्रात: 10.15 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के हैलीपेड पहुंचेंगे और यहां से प्रात: 10.20 बजे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे। बागडे प्रात: 10.30 बजे यहां विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित होने वाली सड़क सुरक्षा कार्यशाला में शिरकत करेंगे। यहां से प्रात: 11.35 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12 बजे से यहां होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी निभाएंगे। बागडे यहां से दोपहर 2.15 बजे पेमासर ग्राम पंचायत के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2.35 बजे पेमासर पहुंचेंगे। राज्यपाल यहां स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा किसानों से संवाद करेंगे। राज्यपाल श्री बागडे पेमासर से दोपहर 3.05 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3.45 बजे नाल हवाईअड्डा पहुंचेंगे तथा यहां से दोपहर 3.50 बजे औरंगाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने विभिन्न अधिकारियों को तैयारियों से जुड़े निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!