सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 175वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है। गाँव के युवा,बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शांति पूर्वक शराब बन्दी की मांग को लेकर संघर्षरत है। धरनार्थियों ने आज जमकर नारेबाजी की राजस्थान सरकार होश में आओ
भागवत कथा प्रबन्ध करो,दारू का अड्डा बन्द करो,कॉपी किताब का प्रबन्ध करो,दारू का अड्डा बन्द करो,बिजली पानी का प्रबन्ध करो,दारू का अड्डा बन्द करो जैसे नारे लगाते हुए बैनर तले प्रदर्शन किया धरनार्थियों ने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इस गांव में ही नहीं,हर गांव में यही हालत है। शराब के राजस्व व माफियाओं के आगे प्रशासन बेबस है। धरनार्थियों का कहना है। जब तक शराब ठेका बन्द नही होता उनका संघर्ष जारी रहेगा। आज धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य,ताजाराम मेघवाल,तेजाराम मेघवाल,भंवरलाल कमलिया,कानाराम चोटिया तुलछाराम सोनी,रामनिवास चोटिया लेखराम,बलबीर चोटिया,मदन मेघवाल,किशन चोटिया उपस्थिति रहे ।



















Leave a Reply