सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत
श्रीडूंगरगढ़ के वीर तेजाजी मन्दिर स्टेशन रोड पर पूर्व विधायक समाज सेवी किसान हितैषी गरीबों के मसीहा रेवंतराम महिया की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।सभा में लोकप्रिय पूर्व विधायक किसान गरीब मजदूर हितैषी रेवंत राम महिया को श्रद्धांजलि देने दूर-दूर से जन प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि विधायक काल मे अनेकों एतिहासिक कार्य करवाए। गरीब की सबसे पहले सुनवाई करते। भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष कोडाराम भादू ने बताया कि अनेक लोगों की आज भी आंखें नम थी।। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम के सुपुत्र भाजपा नेता मिलनसार रवि शेखर मेघवाल भाजपा नेता किशनाराम गोदारा,पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया,सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ रीडी,सरपंच मोहन स्वामी धनेरू,पूर्व सरपंच श्रवण जाखड़ बिग्गा,पार्षद सोहनलाल ओझा तुलसीराम चोरड़िया,कांग्रेस नेता विमल भाटी संघर्षशील विवेक माचरा शिक्षाविद प्रभूराम बाना चांदराम चाहर श्रवणराम भाभू,पूर्व सरपंच पुरखाराम गोदारा,प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ अगरसिह पडिहार कोटासर,ओमप्रकाश धारणिया बीकानेर,पूर्व सरपंच लक्ष्मण राम खिलेरी,जेठाराम शेडला सैन समाज प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार नाई,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देहात श्रीडूंगरगढ़ के कोडाराम भादू पूर्व मंडल अध्यक्ष,बजरंग लाल सारस्वत सोहनलाल महिया बीरबल राम देहडू,सागरमल मेघवाल दानाराम महिया रतिराम गोदारा ऊपनी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर लाल महिया,रामनिवास महिया सहित सैकड़ों की संख्या मे उपस्थित ग्रामीणों व अन्य गणमान्य लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।



























Leave a Reply