सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
कीटनाशक के असर से एक किसान की मौत
क्षेत्र में कीटनाशक के चपेट में आने से किसानों की मौत की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। गांव बाडेला की रोही में सोमवार को कीटनाशक छिड़काव के दौरान पोकरराम पुत्र उदाराम मेघवाल निवासी बरजांगसर निवासी की कीटनाशक के चपेट आने से मौत हो गई। मृतक के भाई रूपाराम मेघवाल ने मर्ग दर्ज करवाई व मर्ग की जांच थानाधिकारी जितेंद्र कुमार को दी है।
2.श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अलग अलग कार्रवाईयों चार जनों को व नापासर पुलिस ने क्षेत्र के एक युवक को किया गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गुरूवार को अलग कार्रवाइयों में चार जनों को गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एएसआई जगदीश कुमार ने घुमचक्कर के पास ही कार्रवाई करते हुए बिग्गाबास निवासी राजकुमार सिंधी को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया व 360 रूपए बरामद किए। इसी कार्रवाई में एएसआई राजकुमार ने भी घुमचक्कर के पास ही कार्रवाई करते हुए आड़सर बास निवासी ओमप्रकाश भार्गव को गिरफ्तार कर 540 रूपए बरामद किए। वहीं दो जनों को पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। थाने के हैड कांस्टेबल धमेंद्र मीणा ने कितासर निवासी निराणाराम जाट,तथा हैड कांस्टेबल देवाराम ने ठुकरियासर निवासी डूंगरराम जाट को गिरफ्तार किया। एक अन्य कार्रवाई में नापासर थाने के एएसआई जगदीश कुमार ने तोड़ फोड व चोरी के एक मामले में जुर्म प्रमाणित होने पर देराजसर निवासी 20 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया।


















Leave a Reply