Advertisement

राजस्थान में 2020 पदों पर होगी पटवारियों की भर्ती,23 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बजट घोषणा के साथ ही प्रदेश में नई भर्तियों की शुरुआत कर दी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को पटवारी भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती परीक्षा 11 मई को होगी। प्रदेश में कुल 2020 पदों पर पटवारी की भर्ती की जाएगी। इनमें 1733 पदों पर गैर अनुसूचित, जबकि 287 पदों पर अनुसूचित क्षेत्र में पटवारी की भर्ती होगी। समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल पास कर चुके अभ्यर्थी इसमें पात्र होंगे। अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 22 फरवरी से 23 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।पटवारी भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!