Advertisement

पढ़ें जिले व आस-पास की खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

1.पीबीएम अस्पताल में दवा लेने पहुंची महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

पीबीएम अस्पताल में दवा लेने पहुंची एक महिला की अचानक मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जेएनवीसी थाना क्षेत्र में मृतका के जेठ मंगल सिंह ने मर्ग दर्ज करवाई है। घटना 18 फरवरी की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मृतका हरमेश कौर दवा लेने के लिए पीबीएम अस्पताल पहुंची थी, लेकिन अचानक रक्तस्राव होने से वह अस्पताल के बाहर ही बेहोश होकर गिर गई। आसपास मौजूद अज्ञात व्यक्तियों ने उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2.घर वालों से नाराज होकर नशे में टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस लाइन चौराहे के पास बुधवार शाम करीब चार बजे एक युवक नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। एक निजी परिसर में लगे इस टावर पर युवक को चढ़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार नत्थूसर बास निवासी जुगल किशोर ओड मोबाइल टावर पर चढ़ गया। रोड पर जहां लोगों की भीड़ लग गई, वहीं जैसलमेर हाइवे पर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया। एएसआई तनेराव सिंह ने बताया कि युवक घर वालों रूठ कर घर से निकला था। शराब का नशा करने के बाद टावर पर चढ़ गया। करीब एक घंटे बाद युवक का नशा कम होने पर वह खुद ही नीचे उतर गया।

3.नील गाय के आगे आने से हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, व्यक्ति की मौत

गाड़ी के सामने अचानक गाय आ जाने से हादसा हो हो गया। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के गोडू के पास 17 फरवरी की रात की हे। इस सम्बंध में खेतसिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके चाचा गाड़ी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक नील गाय आ गयी। जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी और उसके चाचा भूरसिंह की मौत हो गयी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4.युवक को उठा ले जाकर की मारपीट, छुड़ाने आए पिता व उसके साथियों को भी पीटा

युवक को उठा ले जाकर उसके साथ मारपीट करना व उसे छुड़ाने आए लोगों के साथ मारपीट करने का मामला कोटगेट पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। घटना 16 फरवरी को बांद्रा बास में हुई। इस संबंध में विष्णु पुत्र महावीर प्रसाद वाल्मिकी ने अशोक, कामी, कालु, बाबु, राज, सज्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि चार-पांच व्यक्ति आये व उसके पुत्र ताराचंद को उठाकर ले गये। जब परिवादी व उसके साथी छुड़ाने गए तो परिवादी व उसके साथियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

5.सीढियों से गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

जिले के छत्तरगढ़ थाना इलाके में एक मासूम की घर में बनी सीढियों से गिरने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार छत्तरगढ़ सखी मोहम्मद पुत्र सीणे खा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मेरा पुत्र मुक्कदर खां पुत्र सखी मोहम्मद उम्र 8 वषी निवासी लाखनसर जो घर में खेलते समय अचानक सीढियों से नीचे गिर गया। उसको तुरंत पीबीएम में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

6.इस्टाग्राम पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा

आजकल एक प्रचलन बढ़ा है युवा दूसरे अपना रुतबा दिखाने के लिए हथियारों के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालते है। लेकिन पुलिस उनसे दो कदम आगे चल रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें नोखा के रहने वाले राजकुमार पुत्र चैनाराम जाति जाट निवासी वार्ड 6 ने अपनी फोटो हथियारों के साथ इस्टाग्राम फोटो पोस्ट की। पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है।

7.केड़ली में 3 बच्चियों की मौत के मामले में 10 पर केस, मुआवजे की मांग पर नहीं बनी सहमति

केड़ली के राप्रावि देवनाड़ा में मंगलवार को पानी के टांके के टूटने से उसके अंदर गिरी तीनों बच्चियों की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। मंगलवार से नोखा हॉस्पिटल के मोर्चरी के आगे जारी धरना बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार और बुधवार दो दिन में प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच चार दौर से अधिक की वार्ता हुई जो विफल हो गई। वहीं दूसरी और नोखा थाने में मृतक तीन बच्चियों प्रज्ञा, भारती और रवाना में से एक मृतक प्रज्ञा के पिता रेखाराम जाट ने मामला दर्ज करवाया है। रेखाराम ने मंगलवार रात को थाने में परिवाद दिया और मामला बुधवार शाम को दर्ज हुआ। उसने देवनाड़ा संस्था प्रधान संतोष, अध्यापक सुनील, सीबीईओ भंवर लाल जानू, पांचू पंचायत समिति के विकास अधिकारी जसवंत सिंह बिश्नोई, केड़ली पीईईओ सूरजाराम और जिला शिक्षाधिकारी सुनील बोड़ा द्वारा लापरवाही बरतने से तीन बच्चियों की मौत होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। बुधवार रात को नोखा पुलिस के हेड कांस्टेबल नथाराम ने स्कूल में पानी के टांके के निर्माण में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत के तत्कालीन सरपंच सरपंच दीपाराम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी रामकुमार चौधरी और रामलखन मीणा, पंस नोखा के जेईएन शिव लाल चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस घटना में दो मामलों में दस जनों पर मामला दर्ज हो चुका है। वहीं दूसरी ओर पूरे दिन नोखा हॉस्पिटल के बाहर धरना जारी रहा। धरनार्थियों और प्रशासन के बीच कई दौर की वार्ता हुई मगर बात सिरे नहीं चढ़ी। धरनार्थी एफआईआर में दर्ज आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और प्रत्येक परिवार को 50 लाख रुपए के मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। वहीं प्रशासन की तरफ से प्रत्येक परिवार को दस-दस लाख रुपए और मामला की जांच के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस पर वार्ता विफल हो गई और धरना जारी रखने की घोषणा की गई। इसके साथ ही तीनों बच्चियों का परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्मार्टम नहीं करने दिया। 21 फरवरी को बीकानेर में प्रदर्शन करने के बाद बच्चियों के पोस्मार्टम पर विचार करने की घोषणा आंदोलन स्थल से की गई। तब तक नोखा में धरना जारी रहेगा। धरने को संबोधित करने के लिए नागौर विधायक हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे। उन्होंने तीनों बच्चियों की मौत का जिम्मेदार प्रशासनिक सिस्टम को बताया। कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, वे धरना नहीं उठाएंगे। उन्होंने 21 फरवरी को बीकानेर में प्रदर्शन करने की घोषणा की। वहीं नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने कहा कि वे इस मामले को विधानसभा में उठाएंगी। पीड़ित परिवार को न्यास दिलवाने के लिए अपनी ताकत से सरकार को झुकने के लिए मजबूर करेंगी। आत्माराम तर्ड ने कहा कि तीनों बच्चियों को न्याय दिलवाना हम सभी का कर्तव्य है। धरने को जिला प्रमुख मोड़ाराम,नगरपालिका अध्यक्ष नारायण झंवर,अतुल डूडी मगनाराम केड़ली,पूर्व प्रधान कन्हैयालाल सियाग,प्रेमाराम,नागौर प्रधान श्रवणराम,नागौर के पूर्व प्रधान भैराराम,तुलसीराम डूडी सवाईसिंह चरकड़ा,दानाराम घिंटाला,गोपीराम जाट,मुरली गोदारा,नारायण जोशी,सुभाष भाम्भू,रामरतन जाखड़,जीतू कस्वां आदि ने भी संबोधित किया। वहीं धरने के दौरान एकबारगी तेज बारिश ने खलल डाला। ग्रामीण बारिश से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आए। बारिश थमते ही सभी वापस धरना स्थल पर पहुंच गए। दो दौर की वार्ता में नहीं बनी सहमति: सांसद हनुमान बेनीवाल,विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी के नेतृत्व में परिजनों की प्रशासन के साथ बुधवार को दो दौर की वार्ता हुई। धरनार्थी एफआईआर में दर्ज आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और 50-50 लाख रुपए के मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। एडीएम रमेश देव एडीशनल एसपी कैलाश सांधू,नोखा सीओ हिमांशू शर्मा आदि ने धरनार्थियों को समझाने का काफी प्रयास किया। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज हो गई है। मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। उसमें जो भी दोषी होगा,उसे गिरफ्तार किया जाएगा। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दस-दस लाख रुपए मुआवजे की बात भी कही। मगर, दोनों ही मुद्दों पर बात नहीं बनी। इस पर वार्ता विफल होते ही धरनार्थियों ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं करवाने, धरना जारी रखने और 21 फरवरी को बीकानेर में प्रदर्शन करने की घोषणा की। शाम को प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने धरने को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को बीकानेर में प्रदर्शन किया जाएगा। उसमें 20 हजार लोगों को एकत्रित करके प्रशासन और सरकार को झुकने के लिए मजबूर करने की घोषणा की। इसके बाद वे नागौर के लिए रवाना हो गए। वे 21 फरवरी को सीधे बीकानेर में ही प्रदर्शन में शामिल होंगे। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों को जिम्मेदारियां सौंपी।

8.दो गौवंश पर तेजाब फेंककर घायल करने का आरोप

दो गौवंशों पर तेजाब फेंककर बुरी तरीके से घायल कर देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कालु पुलिस थाने में वार्ड नम्बर 5 के रहने वाले मालाराम ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 14 जनवरी को ढ़ाणी पांडुसर की हे। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात आरोपित ने दो गौवंशों पर तेजाब फेंक दिया। जिसके चलते दोनो गौवंश बुरी तरीके से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!