सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
गांव आडसर में शिक्षा विभाग श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक की दो दिवसीय सत्रांत प्राचार्य वाक्पीठ का मंगलवार को समापन हुआ जिसमें क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत मुख्य अतिथि रहे।विधायक सारस्वत ने वाक्पीठ में उपस्थिति प्राचार्यों को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार विद्यालयों के सुचारू संचालन में प्राचार्यों की भूमिका
अत्यंत महत्त्वपूर्ण होती है। और पूर्ण विश्वास है कि प्राचार्य अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों को योग्य नागरिक बनाने में अहम योगदान देंगे।वाक्पीठ सचिव रामधन बाना ने बताया कि समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर रामगोपाल शर्मा, एडीईओ बीकानेर सुनील बोडा, सीबीईओ श्रीडूंगरगढ़ ओमप्रकाश प्रजापत, एसीबीईओ श्रीडूंगरगढ़ ईश्वरराम गुरुवा,आरपी कुम्भाराम भुवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया। और वाक्पीठ संगोष्ठी में हुआ मंथन विद्यार्थियों के लिए लाभदायक साबित होगा। वाक्पीठ अध्यक्ष शिवनाथ सिंह ने विद्यार्थियों के हित में सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया। दो दिवसीय वाक्पीठ में विभिन्न वार्ताकारों ने विभागीय बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वाक्पीठ संयोजक प्राचार्य किशोर सिंह राजपुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले प्राचार्य अनुराग सक्सेना (राउमावि ऊपनी) का सम्मान किया गया। वाक्पीठ की व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पवन कुमार शर्मा,मनोज लखारा, दौलतराम और गोवर्धन डूडी को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य भागीरथ गोदारा (एमजीएसएस ठुकरियासर) ने किया।




















Leave a Reply