पलवल को सुंदर, स्वच्छ, साफ और हरा-भरा जिला बनाने में सहयोग करें औद्योगिक इकाइयां: गौरव गौतम
– युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से सहयोग का किया आह्वान
– राज्यमंत्री गौरव गौतम ने दिलाया भरोसा, पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की समस्याओं का किया जाएगा उचित समाधान
– पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने राज्यमंत्री गौरव गौतम को दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन
पलवल, 18 फरवरी
कृष्ण कुमार छाबड़ा

हरियाणा सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आने वाले समय में पलवल एक औद्योगिक हब के रूप में उभरेगा। पलवल जिला की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है और आने वाले समय में इसे और बेहतर किया जाएगा। पलवल जिला औद्योगिक व व्यावसायिक मामलों में देश के अग्रणी जिलों में शुमार होगा। इससे जहां क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा, वहीं युवाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं बनेंगी। उन्होंने पलवल को सुंदर, स्वच्छ, साफ और हरा-भरा जिला बनाने में औद्योगिक इकाइयों से सहयोग का आह्वान किया। राज्य मंत्री गौतम मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बिजली, पानी, सडक़, लिंक रोड, सीवरेज, समस्याएं एजेंड़ा अनुसार राज्यमंत्री गौरव गौतम के समक्ष रखीं।
पलवल को देश का सबसे सुरक्षित, साफ, स्वच्छ व सुंदर जिला बनाने का संकल्प ले पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन : गौरव गौतम
राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का सहयोग का आह्वïान करते हुए कहा कि पलवल को सुरक्षित सुंदर, स्वच्छ व हरित बनाने में सरकार व जिला प्रशासन का सहयोग करें। यदि आप सभी मिलकर पलवल को देश का सबसे सुरक्षित, साफ, स्वच्छ व सुंदर जिला बनाने को संकल्प लें तो पलवल जिला एक दिन अवश्य ही स्वच्छता व सुंदरता के मामले में भी देश का अग्रणी जिला होगा। उन्होंने आह्वान किया कि औद्योगिक इकाइयां पलवल के पार्कों, तालाबों, चौराहों आदि को गोद लेकर इनका संरक्षण करें और इनमें एसओपी अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयां पलवल को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयां पलवल का सीएसआर फंड से भी विकास कराने में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य पलवल को समाज हित में सुरक्षित, सुंदर, हरा-भरा, जाममुक्त पलवल बनाना है, जिसमें आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पलवल के प्रमुख चौक-चौराहों पर ऐतिहासिक धरोहरों के चित्र बनाए जा रहे हैं, इससे न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली पीढिय़ों को भी अपने इतिहास से जुडऩे का मौका मिल पाएगा। प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम द्वारा इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि उनका उद्देश्य पलवल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इस दिशा में नगर परिषद और प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी इस अभियान में सहयोग देने की अपील की।
निर्धारित डेडलाइन में करवाएं समस्याओं का समाधान : युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री
युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम ने बैठक में पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की समस्याओं और मांगों को सुनते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभाग इंडस्ट्रीज की समस्याओं का समाधान करने में आज से ही कार्य शुरू कर दें और एजेंड़ा अनुसार सभी समस्याओं का समाधान निर्धारित डेडलाइन में करवाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाईयों को बिजली, पानी व सडक़ जैसे मूलभूत सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाएं, जिसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों विशेषकर लोकनिर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग व बिजली विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से बिजली विभाग सहित यदि किसी भी विभाग की कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन औद्योगिक इकाइयों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए डेलिगेशन बनाए, आपकी समस्याओं के समाधान के लिए आपकी मुख्यमंत्री से मुलाकात मैं करवाऊंगा। उन्होंने पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी का गठन करने के भी निर्देश दिए।
राज्यमंत्री ने कहा कि जो मैटर सॉल्व नहीं हो सकते वो मेरे संज्ञान में लाएं। उन्होंने कहा कि सरकार औद्योगिक इकाइयों के साथ है और सरकार का मकसद है कि औद्योगिक इकाइयों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिले। पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे पलवल का सौंदर्यीकरण करने में सरकार व जिला प्रशासन का हर संभव सहयोग करें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों की पानी से संबंधित समस्या का समाधान करने के लिए यमुना से पानी लाना होगा तो वो भी लेकर आएंगे। पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री गौरव गौतम व उपायुक्त डा. हरीश वशिष्ठ के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी बिजली, पानी, सीवरेज समेत अन्य समस्याएं हैं। राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का उचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे नियमित रूप से मीटिंग कर उनकी शिकायतों का निदान करते रहेंगे। उन्होंने पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सुझाव भी मांगे।
ये रहे मौजूद :
बैठक में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम पलवल ज्योति, नगराधीश अप्रतिम सिंह, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण व पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

















Leave a Reply