Advertisement

सोनभद्र -*जे एस पी महाविद्यालय कसया कला में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह काआयोजन।*

*जे एस पी महाविद्यालय कसया कला में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह काआयोजन।*

 

*कर्मा सोनभद्र* /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

*विकास खण्ड करमा अंतर्गत जे एस पी महाविद्यालय कसया कला, सोनभद्र में महाविद्यालय के चिफप्राक्टर प्रो०(डॉ०) रतन लाल सिंह जी के कुशल दिशा निर्देशन में कार्यक्रम के संयोजक ट्रेनर द्वारा स्काउट गाइड रोवर्स-रेंजर्स , महाविद्यालय के अन्य सभी विभागों के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनाँक:- 18 फरवरी 2025 को प्रातः 11 बजे से महाविद्यालय के सेमिनार हाल में भव्य शिविर का आयोजन कराया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जयहिंद सिंह चौहान वरिष्ठ प्रवक्ता मा विंध्यवासिनी इण्टर कॉलेज पापी से जियाउद्दीन, शैलेन्द्र कुमार सिंह मौर्य रहे सर्वप्रथम स्काउट गाइड के युवा समिति के अध्यक्ष सुभम सोनी द्रारा माल्यार्पण कर स्कार्ट पहनाकर स्वागत किया गया जिसमें पारस सिंह कॉलेज आफ फार्मेसी, सरदार वल्लभभाई पटेल आईटीआई ,इन्द्र प्रताप बीटीसी कॉलेज,जे एस पी महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के साथ-साथ, सोनभद्र जनपद के स्काउट गाइड ट्रेनर छात्र-छात्राओं ने भी योग और प्राणायाम के गुर सीखे ।*

 

*कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के चिफप्राक्टर प्रो.(डॉ०)रतन लाल सिंह ने सभी के साथ पूरी तन्मयता से योग किया तथा मानव जीवन के लिए योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। योग प्रशिक्षक जी एम सिंह (गवर्नमेंट) ने ने युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक एवं रेंजर्स प्रभारी अजित कुमार मौर्य, निष्ठा जायसवाल ने इस मौके पर सभी छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए योग को आवश्यक बताते हुए स्काउट गाइड के लाभ करते समय रखी जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला। योग प्रशिक्षिका श्रीमती कविता मौर्य जी, एवं स्काउट योद्धा जयप्रकाश वर्मा ने रोवर रेंजर्स में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओंओं को बड़े ही सरल एवम रुचिकर विधियों से स्काउट गाइड का अभ्यास कराया।*

 

*योगाभ्यास के कार्यक्रम का संचालन अधिकारी डॉ०रतन लाल सिंह द्वारा किया गया। स्काउट गाइड के कार्यक्रम अधिकारी सुनिल सिंह जिला संघठन आयुक्त, शुभम सोनी युवा समिति अध्यक्ष, शैलेन्द्र मिश्रा ट्रेनर ने रोवर रेंजर्स पर परिचर्चा किया । कार्यक्रम अधिकारी जी एम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किय पारस सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी के अधीक्षक दसरथ जी, सरदार बल्लभ भाई पटेल आईटीआई के अधीक्षक विकाश मेहता ,इंद्र प्रताप बीटीसी कालेज के अधीक्षक जी एम सिंह, जे एस पी महाविद्यालय के अधीक्षक जयप्रकाश वर्मा के साथ सभी संस्थाओं के छात्र व छात्राओ ने प्रतिभाग किया।*

*इस अवसर पर सभी संस्थान के प्रोफेसर अनुराग सरोज जी,प्रवक्ता राजकुमार, प्रवक्ता सूरज पटेल,के साथ सभी संस्थानों के शिविरार्थी पूनम दुबे,आरती मौर्या, सारिका पटेल,उमेश यादव, प्रवीण कुमार मौर्य, शशिकांत मौर्य, संध्या, जावेद,साक्षी मिश्रा, ट्विंकल यादव, प्रियंका मौर्या, जागृति मौर्या,साथ इत्यादि सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे जिसका समापन 22फरवरी2025 को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान के साथ समापन किया जाएगा ।*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!